1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इवेंट में दिखी शाहरुख खान औऱ गौरी की गजब अंडरस्टेंडिंग, देखें तस्वीरें

इवेंट में दिखी शाहरुख खान औऱ गौरी की गजब अंडरस्टेंडिंग, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2019 07:32 am IST,  Updated : Dec 10, 2019 10:22 am IST

रॉयल कपल शाहरुख-गौरी अधिकतर किसी न किसी इवेंट में साथ नजर आ जाते हैं। हाल ही में हुए इवेंट में यह कपल मैचिंग आफटफिट्स में पहुंचा।

Shahrukh khan and gauri- India TV Hindi
Shahrukh khan and gauri

शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पॉवरफुल जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। सोशल मीडिया में दोनों अपने पोस्ट के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी हर एक पोस्ट लोगों का दिल दिल जीतने में कामयाब हो जाती है। ये कपल अच्छी तरह से जानता है कि कब और कैसे अपने फैंस को खुश करना हैं। वहीं बीती रात को यह परफेक्ट कपल एक इवेंट में पहुंचे। जहां दोनों ने अपनी अंडरस्टेंडिंग और मैचिंग मूमेंट से चार-चांद लगा दिए। 

रॉयल कपल शाहरुख-गौरी अधिकतर किसी न किसी इवेंट में साथ नजर आ जाते हैं। वहीं बीती रात हुए इवेंट में यह कपल मैचिंग आफटफिट्स में पहुंचे। 

रेखा ने एक बार फिर अपने लुक से चुराई पूरी लाइमलाइट, रेड-गोल्डन कलर की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

गौरी खान के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का खूबसूरत सा गाउन पहना। जिसमें ट्रेल थी। इस लुक के साथ गौरी ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ स्मोकी आइज और बालों को ओपन किया हुआ था। इस लुक में गौरी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। 

मल्टीकलर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं आलिया भट्ट, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

वहीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के लुक की बात की जाए तो वह ब्लैक कलर के कोट-पैंट में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। शाहरुख इस लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। 

वहीं इवेंट के दौरान शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के ड्रेस की ट्रेल पकड़े हुए नजर आए। यह तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। 

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'जीरो' फिल्म में नजर आए थे। अभी वह स्टारप्लस के एक शो 'टेड टॉक' में नजर आ रहे हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल