1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मल्टीकलर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं आलिया भट्ट, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

मल्टीकलर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं आलिया भट्ट, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 09, 2019 12:42 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 12:42 pm IST

आलिया भट्ट बीती रात एक इवेंट में खूबसूरत मल्टीकलर साड़ी में पहुंची। देखें तस्वीरें।

Alia bhatt- India TV Hindi
Alia bhatt

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की एकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद अपने फैंशन सेंस से अपने फैंस को कभी भी मायूस नहीं करती हैं। हाल में ही एक इवेंट में आलिया ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं। उन्हें ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। 

आलिया भट्ट के लेटेस्ट लुक की बात करें तो उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन मल्टीकलर साड़ी पहनी हुई थी। 

इस लुक के साथ आलिया ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ सिंपल बन और छोटी सी बिंदी लगाए हुए थी। इस लुक के साथ आलिया से एथनिक झुमके से अपने लुक को पूरा किया। 

रेखा ने एक बार फिर अपने लुक से चुराई पूरी लाइमलाइट, रेड-गोल्डन कलर की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

आलिया इस साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं फैंस को उनका लुक काफी पसंद आया। 

प्रियंका चोपड़ा गोल्डन सिल्वर साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देसी लुक से जीता हर किसी का दिल

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो  वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। जिसमें रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, डिपंल कपाडिया, नागार्जुन, मौनी राय आदि नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट पिता महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म 'सड़क 2' में नजर आने वाला हैं। इस फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल