1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शाहरुख खान के साथ इस अंदाज में नजर आईं गौरी खान, पहन रखा था 12 लाख से ज्यादा कीमत का नेकलेस

शाहरुख खान के साथ इस अंदाज में नजर आईं गौरी खान, पहन रखा था 12 लाख से ज्यादा कीमत का नेकलेस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 16, 2018 06:16 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 06:16 pm IST

'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुकी जोया अख्तर की बर्थडे पार्टी में गौरी खान शाहरुख खान के साथ नजर आएं। जानें गौरी खान के नेकलेस की कीमत।

Gauri khan and Shahrukh khan- India TV Hindi
Gauri khan and Shahrukh khan Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड सेलीब्रिटी का महंगे आउटफिट्स में दिखना कोई बड़ी बात नहीं है। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, करीना कपूर जैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस महंगे से मंहगे ब्रांड में नजर आ जाते है। ऐसे में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पीछे कैसे रह सकती हैं। जी हां 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुकी जोया अख्तर की बर्थडे पार्टी में गौरी खान शाहरुख खान के साथ नजर आएं।

इस खास पार्टी में गौरी के अलावा की पांडे, भावना पांडे, करण जौहर, डॉली सिधवानी, सिकंदर खेर, दिया मिर्जा और संजय कपूर मौजूद थे। इस पार्टी में जोया अख्तर के भाई फरहान अख्तर नहीं थे। दरअसल, फरहान इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ आने वाली फिल्म की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं। इस वजह से वह अपनी बहन की पार्टी में हिस्सा नहीं ले सके। (मणिकर्णिका' की रैप-अप पार्टी के दौरान दिखा कंगना रनौत का ग्लैमरस अवतार, देखें तस्वीरें )

Gauri khan
Gauri khan

शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी का हाथ थामे हुए नजर आईं। आपको बता दें कि गौरी खान बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू जींस पहना हुआ था। इसके साथ ही लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गले में गोल्डन और पर्ल मिक्स खूबसूरत सा नेकलेस पहन रखा था। (करीना कपूर अपनी स्टाइलिश तान्या की बर्थडे पार्टी पर रेड हॉट ड्रेस में आईं नजर, ड्रेस कीमत हैरान करने वाली)

van cleef & arples necklace
van cleef & arples necklace

इस खूबसूरत से नेकलेस की बात की जाएं तो यह Van Cleef & Arples ब्रांड से ली गई है। अगर आपको इसकी कीमत जाननी है तो आपको बता दें कि ये £13,000.00 यानी करीब 12 लाख 64 हजार रुपे है।

अगर आप भी खरीदना चाहते है तो इसकी वेबसाइट में जाकर आसानी से खरीद सकते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल