1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना कपूर अपनी स्टाइलिश तान्या की बर्थडे पार्टी पर रेड हॉट ड्रेस में आईं नजर, ड्रेस कीमत हैरान करने वाली

करीना कपूर अपनी स्टाइलिश तान्या की बर्थडे पार्टी पर रेड हॉट ड्रेस में आईं नजर, ड्रेस कीमत हैरान करने वाली

 Written By: Shivani Singh
 Published : Oct 12, 2018 04:32 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 09:23 pm IST

करीना कपूर इस पार्टी में रेड कलर की वन शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। यह रेड रफल शार्ट ड्रेस उनपर काफी अच्छी लग रही थी। जानें इस ड्रेस की कीमत।

Kareena kapoor- India TV Hindi
Kareena kapoor Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: करीना कपूर ही वर्ल्ड की ऐसी स्टार है। जो हर समय ऐसा पाउट बनाती है कि हर कोई उनका दीवाना हो जाएं। कुछ ऐसा ही नजारा कल रात को देखने को मिला। जी हां करीना कपूर सहित कई बड़े स्टार्स स्टाइलिश तन्या घावरी के बर्थडे सेलीब्रेशन में गए।

जब वी मेट, ओमकारा, चमेली जैसी फिल्में दे चुकी करीना कपूर इस पार्टी में रेड कलर की वन शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। यह रेड रफल शार्ट ड्रेस उनपर काफी अच्छी लग रही थी।

Kareena kapoor
Image Source : YOGEN SHAHKareena kapoor

इस किलर लुक के साथ करीना से लाइट मेकअप में बोल्ड आईज के साथ थिक स्ट्रोक आईलाइनर के साथ मस्करा और न्यूड लिपस्टिक कलर के साथ अपने अपने लुक को पूरा किया। अब बात करें इस खूबसूरत ड्रेस की तो उन्होंने यह MSGM ब्रांड की पहनी हुई थी।  (प्रियंका चोपड़ा ने पहनीं Giorgio Armani ब्रांड की ड्रेस, इस सेक्सी ड्रेस की कीमत 13 लाख से भी ज्यादा )

msgm dress
msgm dress

इसकी कीमत की बात करें तो यह आपको बता दें कि यह $530.15 यानी कि करीब 39 हजार रुपए में है लेकिन इस समय इस वन शोल्डर ड्रेस में ऑफर चल रहा है। जो कि आपको आधे कीमत $265.07 यानी कि 19 हजार 500 रुपए में मिल जाएगी। (Lotus Make-Up India Fashion Week: सुष्मिता सेन ने बिखेंरा रैंप पर जलवा, हर कोई हो गया उनका दीवाना )

अब बात हो रही है करीना कपूर की तो उनकी बहन करिश्मा कपूर कैसे पीछे रह जाएंगी। करिश्मा कपूर इस पार्टी में व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ ब्लू जींस पहना हुआ था। यह व्हाइट टी शर्ट Stella McCartney ब्रांड की है।  

इस बर्थडे पार्टी में करीना, करिश्मा के अलावा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, समिता शेट्टी , करण जौहर,जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर जैसे स्टार्स भी शामिल हुए।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल