1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मुंबई लौटते ही शहनाज ने शेयर की शॉर्ट्स में ग्लैमरस तस्वीर, फैंस को आ रही पसंद

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मुंबई लौटते ही शहनाज ने शेयर की शॉर्ट्स में ग्लैमरस तस्वीर, फैंस को आ रही पसंद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2021 07:03 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 07:08 pm IST

मुंबई आने के बाद शहनाज कौर गिल ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शहनाज ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं।

Shehnaaz Kaur Gill- India TV Hindi
Shehnaaz Kaur Gill Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ KAUR GILL

शहनाज कौर गिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ गोवा से मुंबई लौट आई हैं। मुंबई आने के बाद शहनाज ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शहनाज ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। 

Shehnaaz Kaur Gill
Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ KAUR GILLShehnaaz Kaur Gill

इंस्टाग्राम पर शहनाज ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। तीनों ही तस्वीरों में शहनाज अलग लुक और अलग अंदाज में नजर आईं। शहनाज ने सफेद रंग के शॉर्ट्स के साथ गुलाबी रंग का स्वेटर पहना हुआ है। इसके साथ ही पिंक कलर की लाइट लिपस्टिक और ओपन हेयर उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। 

Shehnaaz Kaur Gill
Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ KAUR GILLShehnaaz Kaur Gill

एक तस्वीर में शहनाज खड़ी होकर पोज देती नजर आईं तो वहीं बाकी तस्वीरों में शहनाज का क्लोजअप लुक है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज ने एक कैप्शन भी लिखा है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। 

शहनाज ने कैप्शने में लिखा- 'किसी भी अवसर का इंतजार मत करो या फिर किसी एक खास दिन का, हमेशा मेहनत करते रहो। कर्मा आपको फॉलो करेगा और आपके सपने जरूर पूरे होंगे।' शहनाज की इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

आपको बता दें, शहनाज कौर गिल 'बिग बॉस' के बाद अपने वजन घटाने को लेकर और अपने लुक्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बिग बॉस के शो में हो या फिर बिग बॉस के बाहर फैंस उनकी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ केमिस्ट्री काफी पसंद करते हैं। यहां तक कि शहनाज सिद्धार्थ के साथ दो वीडियो सॉन्ग भी शूट कर चुकी हैं। पहला 'भुला दूंगा' और दूसरा हाल ही में रिलीज गाना 'शोना शोना' है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल