1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता ने अपने संगीत सेरेमनी में पहना बहुत ही खास लहंगा, लिखी है पूरी लवस्टोरी

मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता ने अपने संगीत सेरेमनी में पहना बहुत ही खास लहंगा, लिखी है पूरी लवस्टोरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 12:23 pm IST

श्लोका ने अपने संगीत में क्रेशा बजाज द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे की खासियत ये थी कि इसपर उनकी (श्लोका की) और आकाश अंबानी की लव स्टोरी लिखी हुई थी।

shloka mehta , aksha ambani- India TV Hindi
shloka mehta and aksha ambani Image Source : INSTRAGRAM

Shloka Mehta Sangeet Lehenga: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी पिछले माह अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता से की थी। जिसकी सेलिब्रेशन अभी तक खत्म नहीं हुआ है। जिसकी तस्वीरों रोजाना आती रहती है। ऐसे ही श्लोका के संगीत की एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। उन्होंने खूबसूरत लंहगा पहना हुआ है। जो कि उनकी पूरी लव स्टोरी बयां करता है।

श्लोका ने अपने संगीत में क्रेशा बजाज द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे की खासियत ये थी कि इसपर उनकी (श्लोका की) और आकाश अंबानी की लव स्टोरी लिखी हुई थी। इस दौरान श्लोका ने ऑफ शोल्डर चोली वाला पर्पल कलर का लहंगा पहना था। जिसमें करीब 50 हजार क्रिस्टल, सेक्विन और कांच के मोती लगे थे। इस बारें में खुद ड़िजाइनर ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में तस्वीर शेयर करके बताया।

 बता दें कि श्लोका और आकाश ने 9 मार्च 2019 को शादी की थी। इससे पहले स्विट्जरलैंड में उनका प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था जिसमें कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे।

श्लोका से पहले क्रेशा बजाज ने साउथ की हिरोइन की साड़ी में भी पूरी लवस्टोरी लिखी थी।

जी हां फेमस एक्ट्रेस समंथा अक्कीनेनी भी अपनी सगाई पर क्रेशा बजाज द्वारा डिजाइन की गई ऐसी ही साड़ी पहनी थी जिसमें उनकी पूरी लव स्टोरी थी। समंथा ने इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो कि बेहतरीन था।

जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट फोटोशूट में दिखीं बिल्कुल श्रीदेवी की जैसी, खुद ही देखें तस्वीरें

Happy Birthday: इतनी उम्र में भी साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लगते है 20 साल के, जानें वर्कआउट और डाइट प्लान

शादी के बाद ईशा अंबानी ब्लैक साड़ी में दिखीं खूबसूरत, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल