1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ब्यूटी टिप्स से लेकर बर्तनों को साफ करने के काम आता है Cold Drink, जानिए कैसे

ब्यूटी टिप्स से लेकर बर्तनों को साफ करने के काम आता है Cold Drink, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2017 12:54 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 12:59 pm IST

कोल्ड ड्रिंक पीने के अलावा आपको डेली लाइफ में इसके ऐसे यूज के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

cold drink- India TV Hindi
cold drink

नई दिल्ली: आपने कोल्ड ड्रिंक के कई साइड इफेक्ट्स के बारे में पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपको कोल्ड ड्रिंक के ऐसे यूज के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप विश्वास नहीं कर पाएंगे।  गर्मियों के मौसम में हम कोल्ड ड्रिंक तो ऐसे पीते है कि जैसे पानी हो। जब भी हमे प्यास लगती है, तो हम पानी की जगह कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना उचित समझते है। लेकिन ठंड के मौसम में ज्यादा कोल्ड ड्रिंक तो नहीं पी सकते लेकिन इस प्रकार से अपनी डेली लाइफ में यूज कर सकते हैं।

जला हुआ पैन साफ करें

यदि आपने जला हुआ पैन को साफ करने की सभी उम्मीदें खो दी हैं, तो इसे एक बार ठंडे कोल्ड ड्रिंक के साथ आज़माएं! सबसे पहले कोल्ड ड्रिंक को पैन में डाले और कुछ समय के लिए इसे छोड़ दें। कोल्ड ड्रिंक के अम्लीय गुणों से कठोर गंदगी को आराम से साफ कर सकते हैं. साथ ही पार्टी के बीबीक्यू सॉस का स्वाद आपको घर में लेने का मन है तो इसके लिए सबसे पहले कैचप में थोड़ा कोल्ड ड्रिंक मिला कर आप इसका यूज कर सकते हैं।

मार्कर पेन का दाग यू हटाएं
यदि आपके बच्चे ने कही भी मार्कर पेन का दाग लगा दिया है तो घबराने की जरूरत नहीं बल्कि दाग पर कोल्ड ड्रिंक डाल कर कुछ देर रहने दें फिर उस पर साबुन लगाकर धो ले और फिर देखें कुछ देर के बाद आपका दाग छूमंतर हो जाएगा।

ये भी पढें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल