1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चमकदार बेदाग चेहरा पाने के लिए संतरे के छिलके का करें यूं इस्तेमाल

चमकदार बेदाग चेहरा पाने के लिए संतरे के छिलके का करें यूं इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 01:04 pm IST

संतरे के छिलके से बना फेस मास्क का यूज करने से धब्बे, पिगमेंटेशन और ब्लैकहैड्स कम हो जाते हैं। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। जानिए संतरे के छिलके का कैसे करें इस्तेमाल।

संतरें के छिलके का फेसमास्क- India TV Hindi
संतरें के छिलके का फेसमास्क Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

स्किन को हेल्दी और जवां बनाने के लिए पोषक तत्वों की भरपूर जरुरत होती हैं। इन्हीं में से एक है विटामिन सी। खिली-खिली स्किन के लिए अगर विटामिन सी की बात की जाए तो सबसे पहला नाम संतरा का ही आता है। पोषक तत्वों से भरपूर संतरा आपकी स्किन को जवां रखने के साथ-साथ स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। 

संतरे के छिलके से बना फेस मास्क का यूज करने से धब्बे, पिगमेंटेशन और ब्लैकहैड्स कम हो जाते हैं। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। जानिए संतरे के छिलके का कैसे करें इस्तेमाल। 

बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां तो एंटी एजिंग के लिए अपनाएं ये कोरियन सीक्रेट

कैसे बनाएं संतरे का पाउडर

मार्केट आसानी से संतरे के छिलके का पाउडर मिल जाता है। उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो घर पर संतरे के छिलके सुखा लें। सुख जाने के बाद इन्हें ग्राइडर में डालकर महीन पीस लें। आपका संतरे के छिलके का पाउडर बनकर तैयार है।

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए

एक चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में दो बड़े चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण में गुलाब जल मिलाएं और एक पेस्ट बनाएं। फिर इस पैक को चेहरे पर पूरी तरह से लगाएं। 15 मिनट के बाद साफ पानी  से चेहरे को धो लें। 

बाल झड़ने से हैं परेशान तो ऐसे करें अंडे और प्याज के रस का इस्तेमाल, चंद दिनों में दिखेगा असर

स्किन को हाइड्रेट करने के लिए

एक बड़ा चम्मच संतरा के छिलके के पाउजर में दूध या गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब ये सुख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। इसके साथ ही आपकी स्किन में निखार भी आएगा।

रात को सोने से पहले चेहरे पर यूं लगाए एलोवेरा और गुलाब जल, पाएं खिला खिला चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल