1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस हफ्ते दिखा इन अभिनेत्रियों का दिलकश अंदाज, हर एक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

इस हफ्ते दिखा इन अभिनेत्रियों का दिलकश अंदाज, हर एक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2020 01:42 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 01:46 pm IST

इस सप्ताप मौनी रॉय, सोनम कपूर, कंगना रनौत सहित कई एक्ट्रेस अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई रहीं। देखें तस्वीरें

इस हफ्ते दिखा इन अभिनेत्रियों का दिखा दिलकश अंदाज, हर एक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल- India TV Hindi
इस हफ्ते दिखा इन अभिनेत्रियों का दिखा दिलकश अंदाज, हर एक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। रोजाना कोई न कोई एक्ट्रेस सोशल मीडिया में अपने लुक या फिर खूबसूरत सेल्फी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इस सप्ताह टीवी और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपने लुक्स से फैंस की खूब तारीफे बटोरी हैं। देखें इस सप्ताह के कुछ स्टाइलिश और स्टनिंग लुक्स। 

नोरा फतेही अपने दमदार डांस के साथ-साथ लुक्स के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इस सप्ताह नोरा ने अपने लुक्स की कई तस्वीरें शेयर की। जिसमें हर एक लुक में कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं। 

सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड क्रीम, मॉश्चराइज के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन

नोरा ने इस सप्ताह ब्राइडल फोटोशूट कराया। जिसमें उनकी खूबसूरती देखकर हर कोई दीवाना हो गया। नोरा ने फैशन डिजाइनर तरुण तहलानी के कलेक्शन से खूबसूरत ब्राइड्रल लंहगे पहने। 

लहंगे के अलावा सीक्वेंड साड़ी में भी वह काफी स्टनिंग नजर आईं। सिंपल साड़ी के साथ हैवी नेकलेस ने उनकेs लुक को पूरा बदल दिया। 

सुर्खियों में छाए रहे कंगना रनौत के ये रेड कारपेट लुक्स, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस सप्ताह अपने ट्रेडिशनल लुक के कारण सुर्खियों में छाई रहीं। हाल में ही वह अर्पिता मेहता के कलेक्शन से पर्पल कलर के खूबसूरत सूट पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ सोनाक्षी ने ज्वैलरी भी कैरी की। 

मौनी रॉय ने भी अपने ट्रेडिशनल लुक से हर किसी को अपना फैन बना दिया। मौनी रॉय के लुक की बात करें तो वह व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर टॉप के साथ ब्लैक कलर  की ड्रेस पहने हुए नजर आईं।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर  इन  दिनों अपने लुक्स के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। वह सोशल मीडिया में रोजाना अपने स्टनिंग लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस हफ्ते उनका यह व्हाइट ड्रेस में लुक काफी वायरल हुआ। 

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ये लुक इस सप्ताह फैंस को काफी पसंद आया। उनके लुक की बात करें तो वह व्हाइट कलर के ओवर कोट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के साथ-साथ लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस सप्ताह जहां वह धर्मशाला की वादियों में अपना समय बिता रही हैं। वहीं सोशल मीडिया में अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। लेटेस्ट लुक में उन्होंने तरुण तहलानी के कलेक्शन से खूबसूरत साड़ी स्टाइलिश तरीके से पहनी। जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत कोटी भी पहनी। 

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी इस सप्ताह अपने ट्रेडिशनल अवतार के कारण काफी खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने पिंक कलर का सलवार-सूट पहना। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल