1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड क्रीम, मॉश्चराइज के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन

सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड क्रीम, मॉश्चराइज के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 01:28 pm IST

सर्दियों का मौसम स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में ठंडा और रूखी हवा चलने के कारण हमारी स्किन काफी ड्राई हो जाती हैं।

सर्दियों में ग्लोइंग और मॉश्चराइज स्किन पाने के लिए रात को लगाएं चुकंदर के जूस से बनीं ये स्पेशल क्र- India TV Hindi
सर्दियों में ग्लोइंग और मॉश्चराइज स्किन पाने के लिए रात को लगाएं चुकंदर के जूस से बनीं ये स्पेशल क्रीम Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

सर्दियों का मौसम स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में ठंडा और रूखी हवा चलने के कारण हमारी स्किन काफी ड्राई हो जाती हैं। जो देखने में काफी खराब लगती है। ऐसे में हम स्किन को मॉश्चराइज करने के लिए कई तरह के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप केमिकल युक्त क्रीम की बजाय घर पर ही स्पेशल क्रीम बना सकते हैं। चुकंदर से बनी ये क्रीम आपको स्किन को मॉश्चराइज रखने के साथ कई स्किन संबंधी समस्याओं से भी बचाएगी। 

आपको बता दें कि चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो स्किन अच्छी तरह से मॉइश्चराइज के साथ-साथ झाइयों, झुर्रियों, डार्क सर्कल, पिंपल्स जैसे समस्याओं से निजात दिलाएगी। जानिए कैसे बनाएं चुंकदर से ये क्रीम। 

Winter Skin Care: सर्दियों में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, रूखी और बेजान स्किन से मिलेगा छुटकारा

क्रीम बनाने के लिए सामग्री

  • 1 छिला हुआ छोटा चुकंदर
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल
  • आधा चम्मच बादाम का तेल

ऐसे बनाएं क्रीम

सबसे पहले चुकंदर को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इसके बाद इसे किसे छानकर इसका जूस निकाल लें। अब एक बाउल में 2 चम्म्च एलोवेरा जेल, बादाम तेल और विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि इसका टेक्चर व्हाइट न हो जाएं। इसके बाद इसमें  4-5 चम्मच चुकंदर का जूस डालें। फिर इसे मिलाएं और स्मूट पेस्ट बना लें। अब इसे किसी छोटे से एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें।  इसे आप फ्रीज में रखकर 15 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सफेद बाल और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें इस्तेमाल

ऐसे करें इस्तेमाल 

थोड़ा सा हाथ में लगाकर देख लें। अगर आपको ज्यादा गुलाबी लग रहा है तो थोड़ा और एलोवेरा जेल ओर मिला लें। घर से निकलने से पहले हाथ में थोड़ा सा लेकर इसे चेहरे पर लगा लें। इससे आपके चेहरे पर गुलाबी निखार आएगा। इसके साथ ही रात को सोने से पहले इस क्रीम को लगा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल