1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Winter Skin Care: सर्दियों में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, रूखी और बेजान स्किन से मिलेगा छुटकारा

Winter Skin Care: सर्दियों में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, रूखी और बेजान स्किन से मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2020 01:18 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 01:19 pm IST

सर्दियों में त्वचा की सारी नमी गायब हो गई लगती है। जिसके चलते स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लो पाने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके बजाय अपनाएं ये घरेलू नुस्खे।

Winter Skin Care: सर्दियों में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, रूखी और बेजान स्किन से मिलेगा छुटकारा- India TV Hindi
Winter Skin Care: सर्दियों में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, रूखी और बेजान स्किन से मिलेगा छुटकारा Image Source : INSTAGRAM/KLASSY MISSY

सर्दियों के मौसम शुरू होते ही स्किन रूखी, बेजान सी नजर आने लगती हैं। त्वचा की सारी नमी गायब हो गई लगती है। जिसके चलते स्किन को  हाइड्रेटेड और ग्लो पाने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बजाय आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप सॉफ्ट स्किन पा सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में।  

सर्दियों में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल

दूध की मलाई और शहद

दूध या दूध क्रीम मॉइस्चराइजर के रूप में सबसे बेस्ट है।  इस फेसपैक बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच दूध और शहद मिलाएं।  इसे चेहरे पर अच्छी  तरह लगाए । करीब 15 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन मॉश्चराइज हो जाएगी। 

संतरा ही नहीं इसके छिलके के हैं कमाल के फायदे, रूप निखारने से लेकर दाग धब्बों से पाएं छुटकारा

कॉफी पाउडर और जैतून का तेल

कॉफी पाउडर और जैतून का तेल चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करता है। इसके लिए कोको पाउडर और जैतून के तेल का 1 बड़ा चम्मच मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा कर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दे। इसके बाद साफ पानी से धो लें। त्वचा को मुलायम रखने के लिए सप्ताह में 2 बार इस फेस पैक को लगाएं।

केला और दूध
अगर आपकी त्वचा अधिक शुष्क और रूखी है तो यह फेस पैक आपके लिए है। केला स्किन को हाइड्रेट करने के साथ डेड स्किन को भी हटा देता है। जिससे स्किन में ग्लो आ जाता है। इसके लिए एक केला लेकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच दूध मिला लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन ऑयली हैं तो दूध के बजाय गुलाब जल का यूज करे। 

बेजान बालों से पाना हैं छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, पाएं लंबे-घने और रेशमी बाल

एलोवेरा और बादाम का तेल

सर्दियों में आपकी सबसे बड़ी समस्या डेड स्किन और डी-हाइड्रेशन है, तो आपके लिए एलोवेरा और बादाम का तेल  काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 7-8 बूंदें बादाम के तेल की मिलाएं और इसे रात भर लगाकर 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर मालिश करें। अगली सुबह, चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ करें। इससे त्वचा हाइड्रेट और मुलायम रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल