1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेजान बालों से पाना हैं छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, पाएं लंबे-घने और रेशमी बाल

बेजान बालों से पाना हैं छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, पाएं लंबे-घने और रेशमी बाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2020 02:47 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 02:47 pm IST

आपको बता दें कि यह हेयर पैक नैचुरल तरीके से आपको बालों को कंडीशनर करेगा। इसके साथ ही पीएच के लेवल को नॉर्मल करने के साछ डैमेज बालों को सही करने में मदद करेगा।

बेजान बालों से पाना हैं तो छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, पाएं लंबे-घने और रेशमी बाल - India TV Hindi
बेजान बालों से पाना हैं तो छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, पाएं लंबे-घने और रेशमी बाल  Image Source : INSTAGRAM/ KLASSY MISSY

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण बालों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बाल बेजान, रूखे और डैमेज नजर आने लगे है। इस समस्या से निजात पाने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते है। तरह-तरह के शैंपू, हेयर ऑयल, कंडीशनर जैसी कई हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहे तो महंगे सके महंगे प्रोडक्ट्स में पैसे बर्बाद करने बजाय घर पर बना ये हेयरपैक लगा सकते हैं। इससे बाल स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बनते हैं। जानिए कैसे करें इस्तेमाल। 

आपको बता दें कि यह हेयर पैक नैचुरल तरीके से आपको बालों को कंडीशनर करेगा। इसके साथ ही पीएच के लेवल को नॉर्मल करने के साछ डैमेज बालों को सही करने में मदद करेगा। 

Karwa Chauth Skincare Tips: बेदाग ग्लोइंग स्किन चाहिए तो अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, खिला-खिला नजर आएगा चेहरा

आपको चाहिए-

  • बालों के अनुसार मेहंदी पाउडर
  • 2 चम्मच कॉफी
  • 2 चम्मच दही 
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

उम्र से 10 साल दिखना चाहते हैं छोटा तो सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं ये होममेड फेसपैक, जानें बनाने का तरीका

ऐसे लगाएं हेयरपैक

हरा रंग वाली मेहंदी लें। इसके बाद इसमें कॉफी और गुनगुना पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और ढ़ककर रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद इसे बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने के बाद शैंपू कर लें।  सप्ताह में 1 बार या माह में 2 बार इस पैक का उपयोग करने से आपके बाल स्वस्थ ,  रेशमी  और मजबूत होंगे। 

गोरे-निखरे और बेदाग चेहरा के लिए बस अपनाएं ये घरेलू उपाय, फिर देखें कमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल