1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनम कपूर इस पोस्ट के कारण हो गई ट्रोल, बोली थी फैशन ट्रेंड को लेकर ये बात

सोनम कपूर इस पोस्ट के कारण हो गई ट्रोल, बोली थी फैशन ट्रेंड को लेकर ये बात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 23, 2018 04:16 pm IST,  Updated : Dec 23, 2018 04:16 pm IST

इन दिनों सोनम कपूर 'द जोया फैक्टर' के को-स्टार दलकीर सलमान के साथ शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के कारण उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : INSTRAGRAM/SONAM KAPOOR

नई दिल्ली: सोनम कपूर की गिनती उन फैशनीस्ता सेलिब्रिची में की जाती है जो कि पैशन को लेकर एक्सपेरिंमेंट करने में पीछे नहीं हटता है। वह हमेशा अलग-अलग रुप में नजर आती है। जिसके कारण कभी फैंस खुश हो जाते है तो कभी वह लुक के कारण ट्रोल हो जाती है। इन दिनों सोनम कपूर 'द जोया फैक्टर' के को-स्टार दलकीर सलमान के साथ शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के कारण उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल सोनम कपूर ने अपनी एक तस्वीर डालते हुए लिखा, ''मैं ये देखकर बहुत खुश हूं कि एक्टर्स अपने नए आउटफिट्स की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इससे नए डिजाइनर्स को बढ़ावा मिला है।'' इसके साथ ही सोनम ने अपनी बहन रिया कपूर को टैग करते हुए लिखा- मुझे खुशी होती है कि हमने ये ट्रेंड शुरू किया।

जिसके बाद से वो ट्रोल हो गई। कि यूजर्स ने तो आनंद अहूजा से कहा कि अपनी पत्नी को समझाओं।

Sonam kapoor
Sonam kapoor

एक यूजर ने कहा कि भाईयों और बहनों इस साल का आखिरी Joke सोनम कपूर ने किया है। इसके साथ ही कई लोगों ने उन्हें शर्म करने की बात कहीं।

सर्दियों में दिखना है ट्रेंडी और बोल्ड, तो ट्राई करें Cape Saree

Kangana Ranaut Manikarnika Promotion: प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत साड़ी में बिखेर रही हैं जलवे, देखें तस्वीरें

Kangana Ranaut Airport Look: जब कंगना रनौत बेहतरीन साड़ी पहनकर एयरपोर्ट पर दिखीं स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

 

आपको बता दें कि सोनम जल्द ही दलकीर सलमान के साथ 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ जल्द ही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में स्क्रीन शेयर करने जा रहीं हैं। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' अगले साल 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल