1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. निकली हुई टमी से है परेशान, तो स्लिम दिखने के लिए ट्राई करें ये ड्रेसेस

निकली हुई टमी से है परेशान, तो स्लिम दिखने के लिए ट्राई करें ये ड्रेसेस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2017 11:08 am IST,  Updated : May 01, 2017 02:06 pm IST

अगर आपका पेट बाहर निकल गया है और आप इससे परेशान हैं, तथा इसे छिपाना चाहते हैं तो इसके लिए आप लंबे फ्लोवी टॉप और ढीले-ढाले पहनावों का चयन कर सकते हैं। जानिए कैसे

dress- India TV Hindi
dress

नई दिल्ली: खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान के अलावा घंटो-घंटो ऑफिस में बैठे-बैठ काम करने से पेट निकलने की समस्या हो जाती है। दिससे निजात पाने के लिए हम डाइटिंग, जिम और न जाने कितनी एक्सरसाइज करते है। इसके साथ ही योगा को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते है। इन चीजों से इतनी जल्दी वजन कम नहीं होता है।

ये भी पढ़े-

अगर आपका पेट बाहर निकल गया है और आप इससे परेशान हैं, तथा इसे छिपाना चाहते हैं तो इसके लिए आप लंबे फ्लोवी टॉप और ढीले-ढाले पहनावों का चयन कर सकते हैं। वूनिक में मुख्य स्टाइलिस्ट भाव्या चावला और शॉपोटॉक्स में फैशन डिजाइनर करिश्म सरना व अमृता केएम ने पेट छिपाने के कुछ उपाय बताए हैं।

लंबा फ्लोवी टॉप

लंबे फ्लोवी टॉप का चयन करें, जिससे आपके शरीर का कोई भी हिस्सा न दिखे। इस तरह से आप अपने बाहर निकले पेट को असानी से छिपा सकते हैं।

एंपायर लाइन ड्रेस
ये इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं, जो कमर के नीचे काफी ढीले होते हैं और गर्मियों के दिनों में इन्हें पहनना काफी अरामदायक होता है।

मीड-राइज जींस को हां कहें
मीड-राइज जींस आपके पेट की अतिरिक्त चर्बी को छिपाता है।

बेल्ट न करें यूज
कमर पर पहनी गई बेल्ट आपका मोटापा दिखाता है, इसलिए जब तक आप आकार में नहीं आ जाते तब तक इसका इस्तेमाल न करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल