नई दिल्ली: ऐसी शाम जिसे हर सेलिब्रिटी के साथ आम जनता का भी इंतजार। जी हां भारत को मिलने वाली थी नई मिस इंडिया। मंगलवार की रात मुंबई के एनएसईआई, डोम, वर्ली में देश की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 का आयोजन हुआ। यहां कई बॉलीवुड सितारों ने डांस किया और इसके बाद देश को नई मिस इंडिया मिली। तमिलनाडु की अनुकृति वास ने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप रहीं वहीं आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं।
Related Stories
इस समारोह में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और जैकलिन फर्नांडिस ने धमाकेदार डांस भी किया। वहीं करण जौहर और आयुष्मान खुराना ने अपनी कॉमेडी एंकरिंग से लोगों को खूब हंसाया।

वहीं इस खास मौके में करीना डांस के साथ-साथ अपने स्टाइल का भी जादू बिखेरा। परफॉर्मेंस के बाद वह यैलो कलर के गाउन में नजर आईें। जो कि फैशन डिजायनर प्रबल गुरुंग के प्री फाल 2018 कलेक्शन में एक था।
वन शोल्डर गाउन के साथ पोनीटेल और लाइट मेकअप में करीना बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी।
अगर आपको यह ड्रेस पसंद आई है, तो इसके लइए आपको थोड़ा ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। जी हां यह ड्रेस आपको फैशन डिजायनर प्रबल गुरुंग की बेबसाइट Moda Operandi में आसानी से मिल जाएगी। इस ड्रेस की कीमत 2.86 लाख रुपए है।