1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Lakme Fashion Week 2019: फैशन शो के आखिरी दिन ब्लैक कलर के गाउन में करीना कपूर ने किया रैंप वॉक

Lakme Fashion Week 2019: फैशन शो के आखिरी दिन ब्लैक कलर के गाउन में करीना कपूर ने किया रैंप वॉक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Aug 25, 2019 11:55 pm IST

लैक्मे फैशन शो के समापन समारोह के दिन करीना कपूर खान ने ब्लैक कलर के गाउन में रैंप वॉक किया।

करीना कपूर- India TV Hindi
करीना कपूर

'लैक्मे फैशन शो' 2019 के समापन समारोह के दिन करीना कपूर खान ने ब्लैक कलर के गाउन में रैंप वॉक किया। करीना कपूर इस ब्लैक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रहीं थी। हमेशा अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाली करीना कपूर ने एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर हर तरफ करीना के इस हॉट लुक की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।

इस दौरान करीना मशहूर डिजाइनर जोड़ी गौरी- नैनिका की शो स्टॉपर बनीं। उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर कॉर्सेट गाउन कैरी कर रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

बता दें कि ये लैक्मे फैशन वीक का यह पांचवा दिन था।

इस दौरान करीना 'ट्यूब गाउन' में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

करीना रैंप पर पहुंचते ही सभी की नजरें उन पर थम गईं और लोग हैरान होकर देखने लगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल