1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लंबे बाल चाहिए, तो़ डाइट में शामिल करें ये चीजें

लंबे बाल चाहिए, तो़ डाइट में शामिल करें ये चीजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 06, 2016 11:20 pm IST,  Updated : Jan 06, 2016 11:35 pm IST

अगर आप भी चाहती है कि आपके बाल लंबे, घने और चमकदार बने तो इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। जिससे आपके शरीर के अंदर पोषण तत्वों की कमी न हो और आपके बाल लगातार बढे। जानिए कौन सी चीज हमें अपनी डाइट में शामिल करें।

सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीजों से बना तेल हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। जिससे हमारे बालों की जड अधिक मजबूत हो जाती है। साथ ही जड़ो में ब्लड का  सर्कुलेशन बढ जाता है। साथ ही इससे हमारे बालों को जरुरी पोषक तत्व मिल जाती है। जिसके कारण हमारे बाल आसानी से बढ जाते है।

मछली
मछली हामरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है इसमें अधिक मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एसेंशियल ऑयल, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है। जो आपके बालों को नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है। जिससे आपके बाल मजबूत होने के साथ-साथ बढते भी है।

अंडे
अंडे की जर्दी में अधिक मात्रा में ओमेगा-3, बायोटिन और प्रोटीन पाया जाता है। जो सेहत के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह खराब हो चुकी कोशिकाओं को ठीक करता है। जिससे हमारे बाल हेल्दी होती है। साथ ही लंबे भी होते है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल