1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फेशियल कराने से पहले जान लें ये जरुरी बातें

फेशियल कराने से पहले जान लें ये जरुरी बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2017 05:21 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 05:21 pm IST

कुछ फेशियल केवल ड्राई स्‍किन के लिए ही बने होते हैं इसलिये हमेशा लेबल पढ़ कर ही फेशियल किट खरीदना चाहिए या फिर चाहें तो घर पर ही खुद फ्रूट्स, शहद और नींबू मिला कर फेशियल क्रीम बना लें।अपनी खबर में आज हम चेहरे से एक्‍ने और पिंपल्‍स दूर करनें के लिए फ

woman- India TV Hindi
woman

नई दिल्ली: फैशन के दौर में सभी गुड लुकिंग दिखना चाहते है जिसके लिए आप पार्लर जाकर फेशियल करवाना आज एक आम बात हो चुकी है। फेशियल ब्लीच और जाने क्या-क्या कराते है जिससे कि हम सब फैशन की दौड़ में साथ चल सकें। फेशियल कराने जब हम जाते है तो फेशियल करते समय जो मसाज होती है, उससे ब्लड सप्लाई तेजी से होने लगती है।जो कि आपकी उम्र को कम करता है इसके साथ ही स्किन संबंधी कई समस्या जैसे कि दाग धब्‍बे, झुर्रियां आदि समस्या से भी निजात दिलाता है।

ये भी पढ़े

फेशियल कराने से ना केवल चेहरा टाइट बनता है बल्‍कि उसमें से तेल, गंदगी और दाग-धब्‍बे भी दूर होते हैं। यह त्‍वचा की अंदर से सफाई करता है तथा पोर्स के साइज को भी कम कर देता है। कुछ फेशियल केवल ड्राई स्‍किन के लिए ही बने होते हैं इसलिये हमेशा लेबल पढ़ कर ही फेशियल किट खरीदना चाहिए या फिर चाहें तो घर पर ही खुद फ्रूट्स, शहद और नींबू मिला कर फेशियल क्रीम बना लें।अपनी खबर में आज हम चेहरे से एक्‍ने और पिंपल्‍स दूर करनें के लिए फेशियल कराने से पहलें क्या करना चाहिए। जानिए फेशियल कराने से पहले कौन से काम करना जरुरी है।

स्‍क्रबिंग

स्‍क्रबिंग करने से चेहरे की डेड स्‍किन हटती है जो चेहरे की गंदगी दूर करती है। इसके लिए फेशियल कराने से पहलें घर में ही आप चीनी और शहद मिला कर स्‍क्रब तैयार कर सकती हैं औऱ इसे अपने चेहरे में लगाए।

क्‍लींजर
यदि आपकी त्‍वचा ऑयली है तो प्राकृतिक क्‍लींजर करें जो कि दूध और शहद में आसानी से पाया जाता है। इससे अत्‍यधिक तेल और गंदगी साफ होती है। इसके लिए दूध और शहद लगाए या फिर ओट्स और दही मिला कर पैक भी बना सकती हैं। इसके बाद इसे चेहरे में इस्तेमाल करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और बातों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल