1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस आसान उपाय से आप वैक्स के दर्द से पा सकते हैं निजात

इस आसान उपाय से आप वैक्स के दर्द से पा सकते हैं निजात

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2017 11:45 am IST,  Updated : Dec 16, 2017 11:47 am IST

वैक्स करते वक्त काफी दर्द होता है यह बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन ऐसा क्या करें जिससे ये दर्द न हो। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं आज आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स जिससे आप वैक्स के दर्द से आप छुटकारा पा सकते हैं।

एग व्हाइट
अंडे के एग व्हाइट हिस्से को लें और उसे अपने फेशियल हेयर पर मास्क की तरह अप्लाई करें। जब वह अच्छी तरह सूख जाए, तब उसे पानी से साफ करने के बजाय पील करते हुए उतार लें। इससे न सिर्फ आपके फेस के बाल निकल जाएंगे, बल्कि स्किन भी काफी नरिश होगी। दरअसल, अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा है। इस नेचुरल तरीके से हेयर रिमूव करने से आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा। 

अगर आप सिर्फ अंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आप अंडे में थोड़ा कॉर्न स्टार्च और चीनी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे अपर लिप के अलावा अपने चेहरे के उन हिस्सों में भी इस्तेमाल करें, जहां आपके बालों की ग्रोथ ज्यादा है। इसे लगाकर 15-20 मिनट अच्छे से सूखने दें। जब यह ड्राई हो जाए, तो आप इसे पील करते हुए उतारें। आप इसे सप्ताह में दो बार कर सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल