1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में बालों की कुछ यूं करें देखभाल

गर्मियों में बालों की कुछ यूं करें देखभाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2016 12:45 pm IST,  Updated : May 15, 2016 12:46 pm IST

अगर आप चाहते है कि इस मौसम में आपके बाल खूबसूरत रहें तो इस मौसम में इन उपायों को अपनाएं। जानिए इन उपायों के बारें में।

hair- India TV Hindi
hair

लाइफस्टाइल: इस मौसम में दूसरे मौसम में सेहत अधिक ख्याल रखना पडता है। अगर आपने थोड़ी सी लापरवाही कि तो आपको कई समस्याओं से गुजरना पडता है। इस मौसम में सेहत के साथ-साथ स्किन संबंधी कई समस्याओं से होकर गुजरना पडता है।

ये भी पढे-

इस मौसम में स्किन से अधिक मात्रा में पसीना आता है। जिसके कारण आपको कई स्किन संबंधी समस्या हो जाती है।  इन्ही में से एक समस्या है बालों की समस्या, क्योंकि बालों में आपको बाल चिपचिपे होने के साथ-साथ बदबू भी मारने लगते है।

अगर आप चाहते है कि इस मौसम में आपके बाल खूबसूरत रहें तो इस मौसम में इन उपायों को अपनाएं। जानिए इन उपायों के बारें में।

  • बढ़ते तापमान के साथ बालों में तेल की जगह हेयर सीरम लगाएं। यह कम चिपचिपा होता है।
  • घर से बाहर जाने पर अपने बालों को स्कार्फ, टोपी या स्टोल से ढककर रखें।
  • अपने बालों को कलर करने के लिए अमोनिया फ्री हेयर कलर्स का इस्तेमाल करें। ये इनके दुष्प्रभाव से बचाते हैं और बालों को पोषण देते हैं।
  • गर्मी के मौसम के अनुरूप हेयर स्टाइल्स का प्रयोग करें। अपने बालों की चोटी या ढीला टॉप नॉट बनाएं।
  • अपने बालों को ज्यादा कसकर न बांधें। इससे बाल खराब हो सकते हैं और उनके झड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल