1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बिना फेशियल के यूं पाएं ग्लोइंग स्किन

बिना फेशियल के यूं पाएं ग्लोइंग स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 17, 2016 07:36 pm IST,  Updated : Feb 24, 2016 05:23 pm IST

अगर आप चाहते है कि आपको बिना किसी ग्लोइंग क्रीम या पार्लर के बिना ऐसी स्किन मिले तो हम आपको अपनी खबर में ऐसे टिप्स के बारें में बता रहे है। जिसगका इस्तेमाल कर आप ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ अच्छी हेल्थ भी पाएगे।

beauty skin- India TV Hindi
beauty skin

नई दिल्ली: आज के समय में हम ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्या नहीं करते है। मार्केट में उपलब्ध मंहगे से मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ सप्ताह में दो बार पार्लर की ओर रुख करते है। जिससे कि हमे जवां स्किन मिलें। लेकिन इसका इतना ज्यादा खर्च होते है कि हमारी जेब ढीली हो जाती है। अगली बार जाने से पहले एक बार जरुर सोचते है।  साथ ही आपको नेचुरल स्किन नहीं मिलती है।

ये भी पढ़े-  त्वचा निखारता है और मुंहासे दूर करता है लौंग का तेल

अगर आप चाहते है कि आपको बिना किसी ग्लोइंग क्रीम या पार्लर के बिना ऐसी स्किन मिले तो हम आपको  अपनी खबर में ऐसे टिप्स के बारें में बता रहे है। जिसगका इस्तेमाल कर आप ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ अच्छी हेल्थ भी पाएगे।

रोज ये जूस पिएं

अगर आप नेचुरल स्किन पाना चाहते है तो तो इस जूस का रोज सेवन करें। ये जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो ऐपकी स्किन को ग्लो कर देगा। इसके लिए तीन ग्रीन ऐप्पल, आधा खीरा, एक नींबू और एक सेलेरी स्टिक को ब्लेंड करें। इसके बाद इसे गिलास में डालकर पी लें।

चेहरे को ठंडे पानी से छीटें मारें
सुबह-सुबह अपने चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें। इससे आपके चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा जिससे स्किन पर ग्लो आएगा। साथ ही आपके स्किन के पोर टाइट हो जाएगे।

जोजोबा ऑयल
इस ऑयल में अधिक मात्रा में विटामिन ए, बी और ई पाया जाता है। जो आपकी स्किन के लिए कापी फायदेमंद होता है। यह स्किन को अंदरुनी रुप से सही ग्लो करता है। इसको इस्तेमाल रात को सोने से पहले 1-2 बूंद अपनी स्किन में लगाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल