1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनाएं ये आसान टिप्स और पाएं सिर के छोटे और खड़े बालों से निजात

अपनाएं ये आसान टिप्स और पाएं सिर के छोटे और खड़े बालों से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2016 08:49 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 08:49 pm IST

अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो हम आपको उपायों के बारें में बता रहे हैं। जिन्हें करके आप आसानी से अपने इन छोटे बालों को एक लुक दे सकते है। जानिए इन टिप्स के बारें में।

hair fly- India TV Hindi
hair fly

लाइफस्टाइल: आज के समय में अधिकतर लड़कियों के साथ ये समस्या होती हैं। कि जब वह अपने बालों की चोटी बनाती है तो कुछ बाल छोटे बाल खड़े हो जाते है। क्सर आपके साथ होगा कि आप कही बाहर पार्टी में अच्छी सी हेयर स्टाइल बना कर जाती है, लेकिन ये छोटे बाल खड़े हो जाते है। जिसके कारण आपका पूरा लुक खराब हो जाता हैं। इन्हे फ्लाई-अवे कहते है। इनके कारण आपके बाल सेट नहीं लगते है। इसके साथ एक सबसे बडी समस्या होती है कि यह बढ़ते नहीं है। जस के तस बने रहते है। जिसके कराण आप कोई भी हेयर स्टाइल केरी नहीं कर पाती है।

ये भी पढ़े-

अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो हम आपको उपायों के बारें में बता रहे हैं। जिन्हें करके आप आसानी से अपने इन छोटे बालों को एक लुक दे सकते है। जानिए इन टिप्स के बारें में।

  • अगर आपके बाल बिल्कुल स्ट्रेट है या फिर आप स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कर रही है। अगर आपकी नजर में छोटे बाल आते है तो उनकी जगह पर थोड़ी सी वैसलीन लगा लें। इससे आपके बाल स्ट्रेट हो जाएगे। साथ ही इस बात क ध्यान रहे कि थोड़ी मात्रा में ही वैसलीन का इस्तेमाल करें, नहीं तो आपके बाल ऑयली हो जाएगे।
  • कभी भी शावर लेने के बाद बालों को तौलिए से रगड़कर न खुलाएं, क्योंकि इससे आपके बाल कमजोर होगे साथ ही अधिक मात्रा में टूटेगे भी। इसलिए धोने के बाद मुलायम कपड़े से तौलिया बनाकर बालो को पोछे।
  • अगर आप पोनी चोटी बना रही हैं, तो बालों के ऊपर थोड़ा सा बादाम का तेल, ऑलिव आयल लगाकर बालों को बिठाएं। इससे आसानी से आपके बाल नहीं दिखेगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल