1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर्फ 6 दिन में ऐसे करें अपनी पलकों को मजबूत और घना

सिर्फ 6 दिन में ऐसे करें अपनी पलकों को मजबूत और घना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2017 02:03 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 02:03 pm IST

आज के समय में घनी पलकों से सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि एक ट्रेंड भी चल रहा है। अगर आप भी चाहती है कि आपकी पलके घनी हो, तो इसके लिए इन तेलों का इस्तेमाल करें। सिर्फ 6 दिन में आप भी घनी पलके पा सकती है।

eyelashes- India TV Hindi
eyelashes

नई दिल्ली: खूबसूरती के लिए आप क्या नहीं करती हैं। जिससे कि आप सबसे अलग दिख सके। अगर आपकी पलके छोटी और पतली है तो खूबसूरती कम रह जाती हैं, क्योंकि आपकी पलके आपके चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में भी अधिक फर्क पड़ता है। आज के समय में मोटी पलकों का फैशन भी है। लेकिन हर लड़की इतनी लकी नहीं होती है कि उसकी पलके घनी हो। इसके लिए वह हर उपाय अपनाती है। जिससे कि उसकी पलके घनी हो जाएं।

ये भी पढ़े

आज के समय में घनी पलकों से सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि एक ट्रेंड भी चल रहा है। अगर आप भी चाहती है कि आपकी पलके घनी हो, तो इसके लिए इन तेलों का इस्तेमाल करें। सिर्फ 6 दिन में आप भी घनी पलके पा सकती है।

बादाम ऑयल

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है। जो कि आपको घनी पलके दे सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले बादाम के तेल को पलकों पर लगाएं। सुबह उठकर धो ले। इससें पलकें घनी और मजबूत होती।

नारियल तेल
अगर आप लंबी और घनी पलके चाहते है, तो रात को सोने से पहले नारियल के तेल को रूई से अपनी पलकों की जड़ों पर लगाएं। सुबह आंखें धो लें। कुछ ही दिनों में आपको इफेक्ट नजर आने लगेगा।

सरसों का तेल
सरसों के तेल के फायदों के बारें में कौन नहीं जानता है, लेकिन आप ये नहीं जानते होगे कि इससे आप अपने पलकों को भी घना बना सकते है। सरसों के तेल की कुछ बूंदों से रात को सोते वक्त कुछ मिनट तक अपनी पलकों की मालिश करें और फिर सो जाएं। सुबह चेहरा और आंखें धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा नजर आने लगेगा।   

अगली स्लाइड में पढ़े और ऑयल्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल