
DARK CIRCLE
- सेब टैनिक एसिड से भरपूर होता है, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा का रंग हल्का करता है, इसलिए आप इसके कंप्रेस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सेब विटामिन बी, विटामिन सी और पोटाशियम युक्त भी होता है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने के लिए जाना जाता है।
- कुचली हुई पुदीना की पत्तियां भी आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर करने का एक बेहतरीन उपाय मानी जाती है। ये जीवाणुरोधी, एंटिसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती हैं।
- एवोकैडो (रुचिरा) त्वचा के लिए बेहतरीन फल होता है। यह फैटी एसिड, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन बी से भरपूर होता है, जो आंखों के नीचे के कालेपन को कम करने में तुरंत प्रभावी है और त्वचा में भी कसाव लाता है और जवां लुक देता है।
- हरसिंगार और जैतून का तेल भी लगाया जा सकता है, हरसिंगार भी सूजन को कम करता है।