1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शेविंग क्रीम के बदले ये चीज लगाकर करें शेविंग और फिर देखें कमाल

शेविंग क्रीम के बदले ये चीज लगाकर करें शेविंग और फिर देखें कमाल

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Mar 13, 2018 10:20 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 10:20 pm IST

रोजाना शेव करते समय शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करने से हमारी स्किन खराब हो जाती है। इसलिए हम ऐसे प्रोडक्ट का यूज करते है जिससे हमारी स्किन खराब नहीं हो। हम आपको बता रहे है कुछ खास रेमिडी...

shaving - India TV Hindi
shaving

नई दिल्ली: हम ये बात अच्छी तरह से जानते है कि रोजाना शेव करते समय शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करने से हमारी स्किन खराब हो जाती है। इसलिए हम ऐसे प्रोडक्ट का यूज करते है जिससे हमारी स्किन खराब नहीं हो। लेकिन आज के समय में हर शेविंग क्रीम में केमिकल्स होते है। जिसके कारण स्किन ड्राई और रैशेज हो जाते है।

अगर आपने ज्यादा प्रेशर दिया ब्लेड में तो आपकी स्किन कट सकती है। शेविंग के लिए ग्लायकोलिक एसिड शेविंग क्रीम का ही इस्तेमाल करें। यह क्रीम एक्सफॉलिएटिंग एजेंट की तरह काम करती है। इससे डेड सेल्स हट जाते हैं और त्वचा मुलायम हो जाती है। इसलिए हम आपको कुछ ऐेसे उपाय बता रहे है। जिसका इस्तेमाल कर आसानी से आप रफ-हार्ट स्किन से निजात पाने के साथ-साथ ग्लोइंग स्किन पा सकते है।

जब भी आप शेविंग करने जा रहे हैं तब शेविंग क्रीम के बजाय दूध का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप शेव करने से पहले अपने दाढ़ी में दूध लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। जब वह थोड़ा मॉश्चराइज होगा। इसके बाद शेव करें। इससे आपकी शेव गहराई से बनेगी। इसके साथ ही आपकी स्किन भी ग्लोइंग होगी।

आप चाहे तो दूध के बदले दही या फिर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। सरसों के तेल का यूज करने के लिए आप 2 बूंद तेल में थोड़ा सा पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर शेविंग करें। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल