1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करें इन फेसपैक का इस्तेमाल और पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन

करें इन फेसपैक का इस्तेमाल और पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2017 11:33 am IST,  Updated : Jun 11, 2017 11:34 am IST

तरबूज फेशियल, खीरा फेशियल, स्ट्रॉबेरी फेशियल और आलू का इस्तेमाल कर फेशियल किया जा सकता है। ये चीजें आपके चेहरे को ताजगी का अहसास देगी और त्वचा को रिजूविनेट करेंगी। इससे गर्मी के मौसम त्वचा को ठंडक महसूस होगा। जानिए ऐसे ही कुछ फेसपैक के बारें में..

glowing skin
glowing skin

शहद, नींबू का फेसपैक
उन्होंने एक चुटकी हल्दी, एक चोटा चम्मच दूध पाउडर, दो छोटा चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाकर फेसपैक बनाने के बारे भी बताया। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के बाद धो लें।

जीरा का फेसपैक
जीरा भी आपके चेहरे की त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्लॉसम ने बताया, "काले और सफेद जीरे को समान मात्रा में पीस लें और उसमें दूध या क्रीम मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद धो लें। इसका ज्यादा असर देखना हो तो इस मास्क को हफ्ते में कम से कम दो बार चेहरे पर लगाएं।"

स्किन अलाइव क्लीनिक्स के निदेशक व सलाहकार त्वचा विशेषज्ञ चिरंजीव छाबड़ा का कहना है कि गुलाब जल चेहरे की त्वचा को ताजगी देता है। उन्होंने बताया कि एलोवेरा, खीरा और चंदन से बना फेसपैक टैनिंग को दूर करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल