1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जिस लड़की के गालों में पड़ते है डिंपल, उनका ऐसा होता है भाग्य

जिस लड़की के गालों में पड़ते है डिंपल, उनका ऐसा होता है भाग्य

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 06:45 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 07:14 pm IST

नई दिल्ली: आपने एक चीज ध्यान दिया होगा कि जिन लड़कियों के गाल पर डिंपल पड़ते हैं उन्हें सुंदर, क्युट कहा जाता है। यह बात सिर्फ लड़कियों तक ही सीमित नहीं है बल्कि जिन लोगों के गालों पर डिंपल पड़ते हैं उन्हें आकर्षक और सुंदर समझा जाता है।

dimple girl- India TV Hindi
dimple girl

नई दिल्ली: आपने एक चीज ध्यान दिया होगा कि जिन लड़कियों के गाल पर डिंपल पड़ते हैं उन्हें सुंदर, क्यूट कहा जाता है। यह बात सिर्फ लड़कियों तक ही सीमित नहीं है बल्कि जिन लोगों के गालों पर डिंपल पड़ते हैं उन्हें आकर्षक और सुंदर समझा जाता है।

जिन लोगों के गालों पर डिंपल पड़ते हैं वह जब मुस्कुराते हैं तो उनके चेहरे के प्रमुख मांसपेशियों के अंदर की ओर खिंचने के कारण डिंपल अपने आप गालों में बन जाता है। हालांकि भौतिक विशेषता होने के साथ ही डिंपल पड़ने का एक ज्योतिषीय महत्व भी है।

विष्णु पुराण के अनुसार, यह कहा जाता है कि जिन महिलाओं के गालों में डिंपल बनते हैं, वे सुखी और आनंदित विवाहित जीवन जीती हैं। ऐसी महिलाएं अच्छी पत्नियां भी साबित होती हैं। ऐसी स्त्रियों को उनके पति अधिक प्यार करते हैं और सम्मान देते हैं।

मजबूत होता है शुक्र ग्रह

ऐसी महिलाएं काफी जेनुइन और डाउन टू अर्थ होती हैं। उस मंद सौंदर्य के अलावा यह भी एक कारण है कि ऐसी महिलाओं को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। बात अगर ज्योतिष की करें, तो कहा जाता है कि जिन महिलाओं के गाल में डिंपल पड़ता है, उनका शुक्र ग्रह काफी मजबूत होता है। शुक्र को भोग-विलास, पति-पत्नी के प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है, लिहाजा उन्हें सभी भौतिक सुख और साथी का प्यार मिलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल