1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. असमय गिर रहे है बाल, तो परेशान न हो लड़कियों को पसंद आते है गंजे लोग

असमय गिर रहे है बाल, तो परेशान न हो लड़कियों को पसंद आते है गंजे लोग

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2017 02:27 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 02:27 pm IST

अगर आपके असमय बाल गिरने से परेशान है साथ ही यह चिंता सता रही है लड़कियां आपको पसंद नहीं करेगी। तो हम आपको बता दें कि लड़कियों को गंजे लोग ज्यादा आकर्षित और आत्मविश्वासी लगते है..

bald man- India TV Hindi
bald man

नई दिल्ली: अगर आप असमय गिर रहे बालों से परेशान है। जिसके निजात पाने के लिए आपने न जाने कितने तरीके के प्रो़डक्ट कर चुके है, लेकिन अब भी कोई फायदा नहीं है। आज के समय में लड़को को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की रहती है कि अगर बाल गिर गए तो लड़कियां उन्हें पसंद नहीं करेगी, तो हम आपको अपनी खबर में बता दें कि एक स्टडी के अनुसार लड़कियां गंजे लोगों को ज्यादा पसंद करते है।

हर लडकी का एक ड्रीम बॉय होता है। जो कि वह हमेशा तलाशती रहती है। उसका ड्रीम बॉय लंबा, गोरा, घने बाल वाला है। अब बालों की बात करें तो अक्सर यहीं माना जाता है कि लड़कियों को बालों वाले लड़के ज्यादा पसंद है। वह गंजे लोगों की तरफ तो देखती भी नहीं है, लेकिन एक शोध में जो बात सामने आई उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस शोध के अनुसार लड़कियों को गंजे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसे लोग उन्हें ज्यादा आकर्षक लगने के साथ ही आत्मविश्वास से भरे हुए लगते हैं।

इस रिसर्च के लिए लड़के और लड़कियों दोनों से बातचीत की गई, जिसके बाद रिपोर्ट जारी की गई।  शायद यही कारण है कि हॉलीवुड में ड्वेन जान्सन, विन डीजल, जेसन स्टेथम जैसे अभिनेता गंजे होने के बाद भी न सिर्फ टॉप एक्टर्स हैं बल्कि लड़कियों के बीच इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

पेनिसिल्‍वेनिया यूनिवर्सिटी में हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि हल्के या घने बालों वाले लोगों की तुलना में गंजे लोग ज्यादा प्रभावशाली व्यक्तित्व के माने जाते हैं। यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने करीब 552 पुरुष व महिलाओं से पुरुषों को लेकर लिखित और मौखिक जानकारी इकट्ठा की। ऐसे पुरुष जिनके बाल शेव थे या वो प्राकृतिक रूप से गंजे थे उन्हें अधिक मस्क्यूलिन माना गया।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और क्या निकला रिसर्च में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल