1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेटे के जन्म के बाद 'बत्ती गुल मीटर चालू' स्क्रीनिंग में इस अंदाज में शाहिद कपूर के साथ पहुंची मीरा राजपूत

बेटे के जन्म के बाद 'बत्ती गुल मीटर चालू' स्क्रीनिंग में इस अंदाज में शाहिद कपूर के साथ पहुंची मीरा राजपूत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 21, 2018 05:02 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 05:02 pm IST

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को अपनी बीवी मीरा राजपूत के साथ बेटे जैन के जन्म के बाद पहली बार कुछ अंदाज नजर आईं। जैसा कि आपको पता है कुछ ही दिन पहले मीरा ने अपने दूसरे बच्चे जैन को जन्म दिया है और शाहिद की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू भी आज रिलीज हुई है।

Mira Rajpoot and Shahid Kapoor- India TV Hindi
Mira Rajpoot and Shahid Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को अपनी बीवी मीरा राजपूत के साथ बेटे जैन के जन्म के बाद पहली बार कुछ अंदाज नजर आईं। जैसा कि आपको पता है कुछ ही दिन पहले मीरा ने अपने दूसरे बच्चे जैन को जन्म दिया है और शाहिद की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू भी आज रिलीज हुई है। आपको बता दें कि फिल्म रिलीज से स्कीनिंग रखा गया था जहां पर मीरा राजपूत ब्लैक ड्रेस में शाहिद कपूर के साथ पहुंची थी। जिसमें वह ग्लैमरस दिखने के साथ-साथ काफी फिट भी लग रहीं थीं।

बेटे ज़ैन के जन्म के बाद पहली बार मीरा राजपूत और शाहिद घर से बाहर नजर आए।​

दोनों ब्लैक कलर के कैज़ुअल कपड़े में थे और काफी रिलैक्स नजर आ रहे थे।

बता दें कि मीरा ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने ज़ैन कपूर रखा है।

शाहिद और मीरा को पहले से दो साल की एक बेटी मीशा है।

बता दें कि 5 सितंबर को शाहिद कपूर के घर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है जिसका नाम जैम कपूर रखा गया है। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने बेटे काे जन्म दिया है। गौरतलब है कि मीरा दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले 26 अगस्त 2016 को शाहिद और मीरा के घर एक नन्ही परी ने दस्तक दी थी। जिसका नाम उन्होंने मीशा रखा। मीशा बीते 26 अगस्त को 2 साल की हो गईं। 

मीरा के दोबारा प्रेग्नेंट होने और जल्द दोबारा पिता बनने की खुशी भी शाहिद ने ट्वीट की थी। मीरा ने दो महीने पहले अपने घर पर गोदभराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया था, जिसमें शाहिद के भाई ईशान खट्टर, 'धड़क' में उनकी को-स्टार जाह्नवी कपूर और इनके अलावा कुछ और चुनिंदा लोग भी मेहमान  के रूप में नजर आये थे।

मीरा के दोबारा प्रेग्नेंट होने और जल्द दोबारा पिता बनने की खुशी भी शाहिद ने ट्वीट की थी। मीरा ने दो महीने पहले अपने घर पर गोदभराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया था, जिसमें शाहिद के भाई ईशान खट्टर, 'धड़क' में उनकी को-स्टार जाह्नवी कपूर और इनके अलावा कुछ और चुनिंदा लोग भी मेहमान  के रूप में नजर आये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल