1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कुछ ही महीनों में सफेद बालों को काला कर देगा आंवले का मुरब्बा, मिलेंगे ये खास फायदे

कुछ ही महीनों में सफेद बालों को काला कर देगा आंवले का मुरब्बा, मिलेंगे ये खास फायदे

 Published : Jan 12, 2024 02:35 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 02:35 pm IST

आंवले का मुरब्बा बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, इसे खाने से बालों तक कई पोषक तत्व पहुंचते हैं जो कि इसकी रंगत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसके कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

amla ka murabba- India TV Hindi
amla ka murabba Image Source : SOCIAL

आंवले को बालों के लिए अमृतफल माना जाता है। ये फल एक ऐसा फूड है जो कि कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। सर्दियों में जब बालों की समस्या बढ़ जाती है तो आंवला खाना आपको इन समस्याओं से बचा सकता है। लेकिन, आज बात सिर्फ आंवले की नहीं करेंगे बल्कि, आंवले के मुरब्बे की करेंगे। दरअसल, आंवले का मुरब्बा आप लंबे समय तक खा सकते हैं। रोजाना बस 1 मुरब्बा भी खाना आपके लिए फायदेमंद (amla ka murabba benefits for hair) हो सकता है। ये आपके बालों में जान ला सकता है और इसका कायाकल्प कर सकता है।

बालों के लिए आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे

1. झड़ते बालों को कम कर सकता है आंवले का मुरब्बा

झड़ते बालों को कम करने में आंवले का मुरब्बा बेहद फायदेमंद है। ये आयरन से भरपूर है जो कि बालों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज कर सकता है। ये बालों में पोषण को देता है, और इन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है ताकि इसके बाल तेजी से न झड़े। तो, इसलिए झड़ते बालों पर लगाम लगाने के लिए हर दिन रोज 1 आंवले का मुरब्बा खाएं। 

रात को सोने से पहले नाभि में लगाएं बादाम का तेल, बदल जाएगी कायाकल्प; स्किन को मिलेंगे ज़बरदस्त फायदे

2. बालों को काला कर सकता है

आंवले का मुरब्बा आयरन और जिंक से भरपूर है जो कि बालों को काला करने में मदद करता है। ये आपके बालों में कोलेजन को बूस्ट करता है और ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है। इससे आपके बाल अंदर से काले होते हैं और तेजी से सफेद हो रहे बालों पर रोक लगती है।

amla ka murabba for grey hair
Image Source : SOCIALamla ka murabba for grey hair

बेजान और रूखे सूखे बालों में जान भर देता है Glycerin, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

3. डैमेज बालों की रिपेयरिंग में मददगार 

आजकल प्रदूषण और धूप की वजह से बाल तेजी से डैमेज हो रहे हैं। ऐसे में आंवले का मुरब्बा खाना डैमेज बालों में जान ला सकता है और इसके टैक्सचर को बेहतर बना सकता है। ये बालों की रिपेयरिंग में तेजी से काम करता है और इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसका विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट बालों की कई समस्याओं को दूर करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल