1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चुकंदर और संतरे से छिलकों से बालों के लिए बनाएं टोनर, ऐसा रंग आएगा कि नहीं पड़ेगी कलर की जरूरत

चुकंदर और संतरे से छिलकों से बालों के लिए बनाएं टोनर, ऐसा रंग आएगा कि नहीं पड़ेगी कलर की जरूरत

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 14, 2024 05:26 pm IST,  Updated : Mar 14, 2024 05:26 pm IST

Homemade Hair Toner: बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए आपको टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आप घर में संतरे के छिलके, चुकंदर और चावल से हेयर टोनर बना सकते हैं। जानिए इसे लगाने के फायदे और कैसे बनाएं हैं बालों के लिए टोनर?

हेयर टोनर- India TV Hindi
हेयर टोनर Image Source : INDIA TV

बढ़ती बालों की समस्या को देखते हुए लोग बालों से जुड़े नुस्खे खूब आजमाने लगे हैं। वैसे ये ठीक भी है इन नुस्खों का उपयोग करने से आप कम से कम कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से तो बचते ही हैं। बालों में डैंड्रफ, हेयर फॉल और बालों का सफेद होने की समस्या सही पोषण की कमी है। ऐसे में आपको बालों पर सीरम का उपयोग जरूर करना चाहिए। आज हम आपको DIY सीरम बनाना बता रहे हैं जो बालों पर असरदार काम करता है। इसके लिए आपको लेने होंगे संतरे के छिलके, चुकंदर और चावल। जानिए घर पर कैसे बना सकते हैं बालों के लिए सीरम? 

बालों पर संतरा के छिलके असरदार काम करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। वहीं चुकंदर आपके बालों की ग्रोथ के लिए अच्छी होती है। चावल का पानी बालों को मुलायम और शाइनी बनाता है। चावल के पानी का इस्तेमाल कई हेयर प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। इससे बालों की खोई हुई चमक वापस आ जाती है।

बालों के लिए असरदार सीरम बनाने का तरीका

  • चुकंदर और संतरे से छिलकों से बालों के लिए बनाएं टोनर, ऐसा रंग आएगा कि नहीं पड़ेगी कलर की जरूरत

  • बालों के लिए टोनर बनाने के लिए सबसे पहले करीब 1 संतरे का छिलका लें।

  • इसमें आधा छिला हुआ टुकड़ों में कटा चुकंदर डाल दें और 2 चम्मच चावल लें।

  • अब इसमें करीब 1 बड़ा कप तेज गर्म पानी डालकर आधा घंटे के लिए छोड़ दें।

  • अब इसे छान लें और जब हल्का ठंडा हो जाए तो इसे किसी बोतल में भरकर स्टोर कर लें।

  • बालों को शैंपू करने से करीब आधा घंटे पहले इस टोनर को अपने बालों पर और रूट्स पर अप्लाई करें।

  • आप चाहें तो इसमें थोड़ा नारियल का तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं।

  • आधा घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों पर चुकंदर का शानदार कलर आ जाएगा।

  • इस टोनर को लगाने से बॉल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं और बालों को चमक वापस आ जाती है। 

अंडे में मिला लें ये 2 चीजें और बालों पर लगा लें, डैमेज और रूखे बालों से मिलेगा छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल