1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को जड़ से काला बना देगा सरसों का तेल, बस मिला लें ये हरे पत्ते, नेचुरली काले हो जाएंगे सफेद बाल

बालों को जड़ से काला बना देगा सरसों का तेल, बस मिला लें ये हरे पत्ते, नेचुरली काले हो जाएंगे सफेद बाल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 23, 2024 08:22 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 08:22 am IST

Balon Ko Kala Banane Wala Tel: जो लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं उन्हें बालों पर सरसों का तेल जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। सरसों के तेल में ये एक चीज मिलाकर लगाने से बाल जड़ से काले होने लगेंगे। जानिए बालों को काला बनाने के लिए कैसे बनाएं तेल।

बालों को काला बनाने वाला तेल- India TV Hindi
बालों को काला बनाने वाला तेल Image Source : FREEPIK

आजकल लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं। ऐसे में बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। कोई हेयर कलर करता है तो कोई मेहंदी लगाकर बालों को रंगता है। मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट आपको मिल जाएंगे जो बालों को काला बनाते हैं लेकिन ये कोई नेचुरल और हमेशा के लिए उपाय नहीं है। बल्कि इन चीजों में पाया जाने वाला केमिकल बालों को और ज्यादा सफेद बना देता है। इससे बेहतर है कि आप बालों को काला बनाने के लिए सरसों के तेल इस्तेमाल करें। इस तेल में कुछ पत्ते मिलाकर बालों पर लगाने से बाल जड़ से काले होने लगते हैं। अगर आप भी बालों के समय से पहले सफेद होने से परेशान हैं, तो एक बार इस तेल को जरूर ट्राई करें। 

सफेद बालों को काला बनाने वाला तेल 

सरसों का तेल (Mustard Oil)- सरसों का तेल बालों को नेचुरली काला बनाने में मदद करता है। सरसों का तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है और बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन पाए जाते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। 

करी पत्ता (Curry Leaves)- वहीं जिस पत्ते की हम बात कर रहे हैं वो है करी पत्ता, जो बालों को नेचुरली काला बनाने में मदद करता है। करी पत्ता बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है। करी पत्ता में बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन पाया जाता है जिससे बालों की लंबाई बढ़ती है और रंग काला होता है।

ऐसे बनाएं बालों को काला बनाने वाला तेल

इस तेल को तैयार करने के लिए आप 1 कप सरसों का तेल लें। इसे किसी पैन में डालकर गर्म करें। जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो इसमें 15-20 ताजा करी पत्ता डाल दें। इस तेल को एकदम धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि करी पत्ता का रंग काला नहीं हो जाता। अब तेल को ठंडा कर लें और छानकर किसी साफ बोतल में भर लें।

कैसे लगाएं करी पत्ता का तेल

इस तेल को बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं। बालों की हल्के हाथ से मालिश करें। इसके बाद तेल को करीब 1-2 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें। किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। आपको हफ्ते में 2-3 बार इसी तरह तेल का इस्तेमाल करना है। इससे बाल नेचुरली काले होने लगेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल