1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर में दिख रहे हैं 1 भी सफेद बाल तो, आज से ही शुरू कर दें काली किशमिश का सेवन

सिर में दिख रहे हैं 1 भी सफेद बाल तो, आज से ही शुरू कर दें काली किशमिश का सेवन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 16, 2023 05:40 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 05:40 pm IST

काले बालों के लिए काली किशमिश: पोषण और कुछ खास न्यूट्रीएंट्स की कमी से भी आपके बाल सफेद हो सकते हैं। ऐसे में काली किशमिश का सेवन कैसे फायदेमंद हो सकता है। जानते हैं।

black raisins for grey hair - India TV Hindi
black raisins for grey hair Image Source : FREEPIK

Are black raisins good for hair: सफेद बालों से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। दरअसल, ये समस्या ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने की वजह से हो सकती है। इसके अलावा डाइट और शरीर में आयरन की कमी से भी ये समस्या तेजी से बढ़ सकती है।  ऐसे में काली किशमिश का सेवन इस समस्या से बचाव में मदद कर सकता है। काली किशमिश की खास बात ये है कि ये कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। साथ ही इसमें कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व भी ज्यादा होते हैं। ये तमाम चीजें आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ इसकी रंगत निखारने में मदद कर सकते हैं। तो, आज हम जानेंगे कि काले बालों के लिए काली किशमिश खाने के फायदे। 

काले बालों के लिए खाएं काली किशमिश-Black Raisins benefits for hair in hindi

1. फाइटोकेमिकल्स से भरपूर है काली किशमिश

काली किशमिश एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ कुछ जरूरी फाइटोकेमिकल्स से भरपूर हैं। ये दोनों यौगिक हमारे बालों की कोशिकाओं को लंबे समय तक सूरज के संपर्क में रहने, अत्यधिक प्रदूषण, और इसी तरह की संभावित क्षति से बचाने में मदद करते हैं। चूंकि वे मुक्त कणों का मुकाबला करके हमारी त्वचा कोशिकाओं के डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (डीएनए) के विघटन को रोक सकते हैं, इसलिए इनके सेवन से बालों का सफेद होना थम सकता है।

120 mg/dL के पार रहता है फास्टिंग शुगर लेवल? इन 2 तरीकों से करें इसबगोल भूसी का सेवन

2. आयरन से भरपूर है काली किशमिश

काली किशमिश आयरन से भरपूर है जो कि बालों को काला करने और इसकी रंगत बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये बालों के टैक्सचर को सही करने के साथ इसकी बनावट को भी सही करता है। यानी कि आपके बाल नेचुरली हेल्दी, मजबूत और साइनी नजर आते हैं। तो, इन कारणों से आपको काली किशमिश का सेवन करना चाहिए।

नारियल पानी से पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन, जानें चेहरे पर इसे लगाने के 3 तरीके

काली किशमिश का सेवन कैसे करें-How to use black raisins for hair in hindi

काली किशमिश का सेवन आप दो तरीके से कर सकते हैं। पहले तो आप किशमिश को भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। दूसरा आप दूध में किशमिश उबाल कर इसका सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही तरीके बालों के साथ शरीर के लिए भी कई प्रकार से फायदेमंद है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल