1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 120 mg/dL के पार रहता है फास्टिंग शुगर लेवल? इन 2 तरीकों से करें इसबगोल भूसी का सेवन

120 mg/dL के पार रहता है फास्टिंग शुगर लेवल? इन 2 तरीकों से करें इसबगोल भूसी का सेवन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 16, 2023 04:48 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 04:48 pm IST

Psyllium husk in diabetes: इसबगोल भूसी फाइबर से भरपूर है और जब डायबिटीज में आप इसका सेवन करते हैं तो ये शुगर मेटाबोलिज्म के साथ कई लक्षणों को संतुलित रखने में मदद करता है। कैसे, जानते हैं।

Is psyllium husk for diabetes- India TV Hindi
Is psyllium husk for diabetes Image Source : FREEPIK

Psyllium husk in diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर के मेटाबोलिज्म का खास ध्यान रखना होता है। दरअसल, जो भी आप खाते हैं, उसका शुगर अगर आपका शरीर नहीं पचा पता है तो ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है। इसबगोल, शुगर मेटाबोलिज्म में मदद कर सकता है। दरअसल, इसका फाइबर शुगर मेटाबोलिक रेट बढ़ा देता है और भोजन से निकलने वाले शुगर को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेनक्रियाज सेल्स के काम काज को तेज करता है ताकि इंसुलिन का प्रोडक्शन तेज हो और शुगर तेजी से पचने लगे। इसके अलावा भी इसबगोल भूसी डायबिटीज के मरीजों के लिए कई प्रकार से काम कर सकती है। कैसे, जानते हैं।

डायबिटीज में इसबगोल क्या कर सकता है-Does psyllium raise your blood sugar

इसबगोल का फाइबर ब्लड शुगर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। चूंकि चीनी या कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन, शरीर में शुगर बढ़ाने का काम करती है, ऐसे में इसबगोल पाचन तंत्र में एक जेल बनाकर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। यह भोजन के बीच भूख को रोकने में मदद कर सकता है, खाने की आपकी इच्छा को कम कर सकता है। इसके अलावा ये इंसुलिन के काम काज को तेज करता है और शुगर पचाने में मदद करता है।

psyllium husk
Image Source : FREEPIKpsyllium husk
 

पैरों के साथ आंखों की थकान को भी तुरंत दूर करता है इस तेल का मसाज, हज़ारों साल पुराना है यह नुस्खा, ऐसे करें मालिश

डायबिटीज में इसबगोल का सेवन कैसे करें-How much psyllium should I take for diabetes?

1. दही के साथ लें इसबगोल

दही के साथ इसबगोल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।  आपको करना ये है कि लंच से 2 घंटे पहले दही में इसबगोल मिला कर रख दें। अब लंच से आधा घंटा पहले इसका सेवन करें। ये आपके खाने से निकलने वाले शुगर को सोख लेगा और डायबिटीज को संतुलित रखने में मदद करेगा। 

खून की धमनियों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकालती है इस घास की चाय, इन समस्याओं में भी है असरदार

2. सुबह खाली पेट लें इसबगोल

सुबह खाली पेट इसबगोल का सेवन डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकता है। खास कर कि फास्टिंग शुगर को। तो, अगर आपको डायबिटीज है तो रात में  इसबगोल पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।