1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्किन से पिग्मेंटेशन को हटाने में ये सफेद टिकिया है बेहद असरदार, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

स्किन से पिग्मेंटेशन को हटाने में ये सफेद टिकिया है बेहद असरदार, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 27, 2024 09:13 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 09:15 pm IST

आइए, जानते हैं पिगमेंटेशन के लिए कपूर का उपयोग कैसे करें (camphor for skin pigmentation) और क्या हैं इसके फायदे।

camphor benefits for skin- India TV Hindi
camphor benefits for skin Image Source : SOCIAL

कपूर का इस्तेमाल आज से नहीं सालों से स्किन की कई समस्याओं के लिए किया जाता रहा है। कपूर एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार है।  यह त्वचा की समस्याओं का इलाज कर सकता है, दर्द को कम कर सकता है और यहां तक ​​कि इसका एंटीफंगल गुण त्वाच में होने वाला फंगल इंफेक्शन को भी कम करने में मददगार है। कपूर का इस्तेमाल एक्ने ही नहीं दाद और खुजली को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं पिगमेंटेशन के लिए कपूर का उपयोग कैसे करें (camphor for skin pigmentation) और क्या हैं इसके फायदे।

स्किन के लिए कपूर के फायदे :

  • पिग्मेंटेशन में कपूर फायदेमंद: कपूर पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। ये स्किन को अंदर से साफ करता है और इनकी रंगत में सुधार लाता है। 2 से 3 कपूर की गोलियों को पीस लें और उन्हें दही और शहद के साथ मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और मास्क को अपनी त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए इस मास्क का उपयोग सप्ताह में एक या दो बार करें।

    एक्जिमा में भी फायदेमंद: कपूर एक्जिमा को शांत करने और खुजली को कम करने में मददगार है। त्वचा के लिए कपूर के ठंडक देने वाला और सूजन कम करने वाला है। गर्म नारियल तेल में कपूर को पीसकर मिलाएं और इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्रों पर नियमित रूप से लगाएं। ये एक्जिमा की समस्या को कम करने में मददगार है।

  •  सूजन-रोधी गुण: कपूर में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो चकत्ते के उपचार में सहायता कर सकते हैं। बताया जाता है कि तेज गर्मी और पसीने के कारण होने वाले त्वचा पर चकत्तों के लिए विशेष रूप से ये फायदेमंद है। जब पानी में कपूर घोलकर उपचार किया जाता है, तो कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं।तो, इस प्रकार से कपूर स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल