ठंड के मौसम का लोग बेसब्री से इंतज़ार करते हैं लेकिन यह गुलाबी मौसम अपने साथ सेहत से लेकर स्किन तक कई परेशानियां भी लेकर लाता है। खासकर इस मौसम में लोगों की स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई और डैमेज होती है। बता दें, अभी ठंड की शुरुआत भी नहीं हुई है और लोगों की स्किन सूखने लगी है साथ ही चेहरे पर सफ़ेद पपड़ी जमने लगी है।अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं घर बैठे बैठे आप इस ठंड के मौसम में अपनी स्किन को कैसे रूई के फाहे जैसा नरम बनाएं
Related Stories
इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल:
-
नारियल तेल लगाएं: नारियल का तेल रूखी त्वचा के इलाज के लिए बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा की नमी को बेहतर बनाने में कारगर है। इसमें मौजूद फैटी एसिड में एमोलिएंट गुण होते हैं। एमोलिएंट रूखी त्वचा में मौजूद खाली जगहों को भरकर उसे मुलायम बनाकर मॉइस्चराइज़र का काम करता है।
-
पेट्रोलियम जेली: पेट्रोलियम जेली जिसे मिनरल ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल मॉइस्चराइज़र के तौर पर सालों से किया जा रहा है। खासकर, ठंड के मौसम में अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई होती है तो रात को सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगाकर सोएं। ऐसा करने से स्किन पूरे दिन नरम और मुलायम रहेगी।
-
एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल रूखी त्वचा से राहत दिलाने में बेहद फ़ायदेमदं है। अगर इस सीज़न में चेहरा, हाथ या पैर की त्वचा रूखी हो जाए तो आपको तुरंत एलोवेरा जेल लगाना चाहिए। रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल को लगाकर सोए। इससे कुछ ही दिनों में बेहतरीन असर दिखने को मिलेगा।
ड्राई स्किन से बचने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान:
नहाने के बाद नियमित रूप से मॉइस्चराइज़र लगाने से त्वचा रूखी होने से बचती है ऐसे में नहाने के बाद मॉइस्चराइज़र ज़रूर लगाएं। बेवजह अपनी त्वचा को न खरोंचे। ब्लंट रेज़र का इस्तेमाल या शेविंग जेल के बिना शेविंग करना। स्किन पर तौलिया इस्तेमाल करने के दौरान त्वचा को बहुत ज़ोर से रगड़ना। बहुत गर्म पानी में नहाना या शॉवर लेना। ऐसे लोशन का उपयोग करना जिनमें अल्कोहल हो। ऐसे कपड़े पहनना जो त्वचा को रगड़ते हों। हीटर या आग की सीधी गर्मी में बैठना