1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी

किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 14, 2026 11:17 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 12:15 pm IST

बालों की कई परेशानियां शरीर में पोषक तत्वों की कमी से जुड़ी हो सकती हैं। चलिए जानते हैं किस पोषक तत्व की कमी से बालों में कौन सी समस्याएं हो सकती हैं और उसकी कमी कैसे पूरी करें ?

किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर- India TV Hindi
किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर Image Source : UNSPLASH

इन दिनों ज़्यादातर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। कम उम्र में ही आजकल लोगों का हेयर फॉल होने लगा है। बाल झड़ने के पीछे मुख्य रूप से आपकी लाइफस्टाइल ज़िम्मेदार होती है। खासतौर पर आपका खानपान, अगर आपकी डाइट में ओमेगा-3, प्रोटीन, बायोटिन और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी है तो इससे न केवल हेयर फॉल होगा बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। नोएडा स्थित स्किनफिनिटी डर्मा की फाउंडर, डर्मेटोलॉजिस्ट और फेशियल लॉन्जिविटी और स्किन इंटीग्रिटी स्पेशलिस्ट डॉ. इप्शिता जौहरी, बता रही हैं किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज साथ ही हेल्दी हेयर के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?

शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी न होने दें:

हेल्दी हेयर के लिए आप अपने शरीर में ओमेगा-3, प्रोटीन, बायोटिन विटामिन बी 6 और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी न होने दें। ये पोषक तत्व आपके बालों को घन, शाइनी और जड़ से मजबूत बनाए रखते हैं।

इन पोषक तत्वों की कमी के लिए डाइट में क्या करें शामिल?

  • ओमेगा-3: ओमेगा थ्री की कमी बालों की सेहत पर असर डाल सकती है। यह बालों के फोलिक्स को पोषण देकर उन्हें चमकदार और घना बनाती है इसलिए आप अपनी डाइट में अखरोट, अलसी के बीज या फिश ऑयल सप्लीमेंट शामिल करें।

  • प्रोटीन: प्रोटीन बालों की बनावट और मजबूत के लिए बेहद ज़रूरी है। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में पनीर के टुकड़े, दही या मटर शामिल करें।

  • बायोटिन: बायोटिन की कमी से बाल जड़ से कमजोर होने लगते हैं ऐसे में बालों को मजबूती देने के लिए आप इसे नट्स, केले और बायोटिन टैबलेट के रूप में शामिल कर सकते हैं।

  • विटामिन B6 और आयरन: हेल्दी स्कैल्प के लिए विटामिन B6 बहुत ज़रूरी है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप साबुत अनाज और छोले खाएं। बालों की अन्य समस्याओं से बचाने के लिए आयरन भी ज़रूरी है। इसकी कमी से बाल बहुत जल्दी सफेद होते हैं इसकी कमी को पूरा करने के लिए बीटरूट, खजूर, गुड़ या आयरन सप्लीमेंट को डाइट में शामिल करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल