1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिंपल्स से भर जाता है आपका चेहरा, दाग-धब्बों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण

पिंपल्स से भर जाता है आपका चेहरा, दाग-धब्बों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 03, 2025 10:38 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 10:38 pm IST

क्या आपके चेहरे पर भी अक्सर पिंपल्स निकल जाते हैं? अगर हां, तो आपको दाग-धब्बे निकलने के कुछ कॉमन कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

पिंपल्स क्यों निकलते हैं?- India TV Hindi
पिंपल्स क्यों निकलते हैं? Image Source : META AI

पिंपल्स-एक्ने की वजह से चेहरे की खूबसूरती पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर चेहरे पर पिंपल्स क्यों निकलते हैं? मुंहासे निकलने के पीछे कुछ फैक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं। पिंपल्स निकलने के पीछे के कारण को समझने की कोशिश कीजिए। जब आपको कारण समझ आ जाएंगे, तब आप खुद-ब-खुद चेहरे पर पिंपल्स को पनपने से रोक पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करते हैं।

तनाव और नींद की कमी

जो लोग छोटी-छोटी बातों पर बुहत ज्यादा तनाव लेने लगते हैं, उनके चेहरे पर अक्सर पिंपल्स निकलते रहते हैं। दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए स्ट्रेस को मैनेज करना सीखना पड़ेगा। इसके अलावा नींद की कमी भी मुंहासों के लिए जिम्मेदार साबित हो सकती है।

केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स

लोग अक्सर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए हार्ष केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स को बिना सोचे-समझे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेते हैं। इसके अलावा स्किन टाइप के हिसाब से गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल सकते हैं।

अनहेल्दी खान-पान

तला-भुना या फिर बाहर का अनहेल्दी खाना खाने की वजह से भी पिंपल्स निकल सकते हैं। अगर आप पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा मीठा खाने से भी परहेज करना चाहिए। इसके अलावा कुछ पोषक तत्वों की कमी भी एक्ने का कारण बन सकती है।

हार्मोनल इम्बैलेंस

पीरियड्स हो या फिर प्रेग्नेंसी हो या फिर मेनोपॉज हो, महिलाओं के शरीर में इस तरह के फेज की वजह से हार्मोनल इम्बैलेंस हो सकता है। महिलाओं में एक्ने का सबसे कॉमन कारण हार्मोनल इम्बैलेंस हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्मोनल बदलाव की वजह से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं जिसके कारण न केवल बैक्टीरिया पनपने लगते हैं बल्कि मुंहासे भी निकलने लगते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल