1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. संतरे और गुलाब की पंखुड़ियों से बने फेसपैक से निखर जाएग आपका चेहरा, जानें इसे बनाने का तरीका

संतरे और गुलाब की पंखुड़ियों से बने फेसपैक से निखर जाएग आपका चेहरा, जानें इसे बनाने का तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 06, 2024 11:05 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 11:05 am IST

स्किन का बेहतरीन ख्याल रखने के लिए ज़रूरी नहीं है कि आप महंगे महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्टस का इस्तेमाल करें। आप घरेलू नुस्खे से भी अपनी स्किन कि केयर कर सकते हैं।

face pack- India TV Hindi
face pack Image Source : SOCIAL

स्किन की देखभाल के लिए अक्सर लोग महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसके बाद भी लोगों के चेहरे पर निखार नहीं आता है।इस मौसम में हमें अपने चेहरे की एक्स्ट्रा देखभाल करनी पड़ती है।अगर आप अगर आप नहीं चाहते इस मौसम में आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो तो इन कुछ असरदार नुस्खों को जरूर फॉलो करें।आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिससे आप इस मौसम में स्किन के रूखेपन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं, अपनी स्किन की बेहतरीन देखभाल के लिए आप दादी नानी के ज़माने के घरेलू नुस्खे भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अपनी स्किन की केयर के लिए आप संतरे के छिलके और गुलाब की पंखुड़ियों से फेसपैक बनाएं। ये फेसपैक आपकी ड्राई और डैमेज स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। चलिए आपको बताते हैं आप ये फेस पैक कैसे बनाएं

कैसे बनाएं फेसपैक?

फेसपैक बनाने के लिए संतरे का छिलका लें और उतने ही अमाउंट में गुलाब की पंखुड़ियाँ लें। अब इन्हें धूप में सुखाएं। ज़ब ये पूरी तरह सुख जाए तो इसे मिक्सचार जार में डालकर एकदम बारीक ग्राइंड कर लें। सब इस पाउडर में बेसन और हल्दी मिक्स करें। आपका फेसपैक तैयार है। अब इसे एक डिब्बे में भरकर स्टोर करें। अब आप इसे ज़ब चाहे तब लगा सकते हैं। इस फेसबुक पैक को लगाने से पहले इसमें आधा चम्मच शहद मिक्स करें. इसे लगाने से ड्राइ स्किन से आपको छुटकारा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल