1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डैंड्रफ, ड्राईनेस और हेयर फॉल से मिलेगा छुटकारा, बस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें

डैंड्रफ, ड्राईनेस और हेयर फॉल से मिलेगा छुटकारा, बस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 18, 2026 07:46 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 07:46 pm IST

गर्मी हो या फिर सर्दी बालों से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। इसकी सबसे बड़ी वजह है खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और बालों की सही देखभाल न करना। लेकिन नारियल तेल का इस्तेमाल कर आप डैंड्रफ, ड्राईनेस और हेयर फॉल से छुटकारा पा सकते हैं। जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

बालों पर इस तरह करें नारियल तेल का इस्तेमाल - India TV Hindi
बालों पर इस तरह करें नारियल तेल का इस्तेमाल Image Source : MAGNIFIC

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने बालों की सही देखभाल नहीं कर पाते। जिसकी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं, साथ ही बेजान नज़र आते हैं। इसके अलावा स्ट्रेस, खान-पान और पॉल्यूशन का असर भी बालों पर पड़ता है। ऐसे में बालों की खोई हुई चमक, हेयरफॉल और बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होते है जो बालों को और भी डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में बालों को बिना नुकसान पहुंचाए भी आप नेचुरल तरीके से सुंदर, हेल्दी और मजबूत बना सकते हैं। बालों की सही देखभाल के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये बालों को नरिश करता है और जड़ से मजबूत बनाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि नारियल तेल को किन चीजों के साथ मिलाकर लगाने से बाल मजबूत, शाइनी होते हैं। 

नारियल तेल और एलोवेरा जेल

नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से बेजान, ड्राई और उलझे बालों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। एलोवेरा में भरपूर मात्रा में पानी होता है जो बालों की नमी को लॉक करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इसके बाद इसे स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इससे बालों में शाइन आएगी और उसकी ड्राईनेस खत्म होगी।

नारियल तेल और नींबू का रस
मौसम कोई भी हो कई लोग डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में नारियल तेल और नींबू के रस का इस्तेमाल कर आप डैंड्रफ से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन सी पाया जाता है, जो स्कैल्प को साफ करने और फंगल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में नारियल तेल लें और इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से कमाल का फर्क देखने को मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल