1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आंखों के नीचे पड़ गए हैं काले घेरे तो इन तीन घरेलू नुस्खों से दूर भगाएं, यूं करें इस्तेमाल

आंखों के नीचे पड़ गए हैं काले घेरे तो इन तीन घरेलू नुस्खों से दूर भगाएं, यूं करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 17, 2024 11:59 pm IST,  Updated : Apr 17, 2024 11:59 pm IST

आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपचार लेकर आए हैं जिनकी इस्तेमाल से आप डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

 - India TV Hindi
dark c Image Source : SOCIAL

डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे होना एक आम समस्या है जिससे हर दूसरा इंसान परेशान हैं जिसकी मुख्य वजह अधिक थकान, खराब लाइफस्टाइल, कम मात्रा में पानी सेवन करना, लैपटॉप और मोबाइल के सामने घंटो वक्त बिताना,कम सोना आदि शामिल हैं। डार्क सर्कल काफी परेशान कर देने वाली समस्या है क्योंकि यह हमारे पूरे लुक को खराब देता है। ऐसे में आपका चेहरा खूबसूरत न दिखे तो चिंता होना लाजमी है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपचार लेकर आए हैं जिनकी इस्तेमाल से आप डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

  1. खीरा: यूं तो खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह स्किन संबंधी समस्याओं के लिए भी उतना ही लाभदायक होता है। इसके इस्तेमाल से आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले खीरे को स्लाइस में काट लें। उसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर 30 मिनट बाद इन्हें निकालकर अपने आंखों के ऊपर 10 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें और फिर आंखों को पानी से धो लें। 

  2. टमाटर: टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो हमारे त्वचा के साथ-साथ डार्क सर्कल के लिए भी बेहद कारगर है। इसके इस्तेमाल  से आप आखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए पहले टमाटर का रस बना लें। उसके बाद 2 चम्मच टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू का डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब कॉटन बॉल की मदद से डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

  3. एलोवेरा: एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से डार्क सर्कल के अलावा रिंकल्स की समस्या भी दूर हो जाती है। इसके लिए पहले एलोवेरा को छिलकर उसका पल्प निकालें और फिर आइस क्यूब ट्रे में रखकर करीब 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। उसके बाद आइस क्यूब से एलोवेरा निकाल कर आंखों के नीचे लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा आप सप्ताह में 3 से 4 बार कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल