1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Holi 2022: स्किन हो सकती है खराब! इसलिए होली के रंगों को छुड़ाते वक्त ना करें ऐसी गलतियां

Holi 2022: स्किन हो सकती है खराब! इसलिए होली के रंगों को छुड़ाते वक्त ना करें ऐसी गलतियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2022 01:06 pm IST,  Updated : Mar 11, 2022 01:06 pm IST

Holi 2022: होली रंगों का त्योहार है इसलिए कलर से बचना संभव नहीं। अगर रंग लग गया है तो उसको छुड़ाना भी है। इसलिए जिद्दी रंगों को त्वचा से हटाने के लिए कुछ उपाय अपनाया जाता है।

Holi 2022 Skin care- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो

Holi 2022: होली रंगों का त्योहार है इसलिए कलर से बचना संभव नहीं। अगर रंग लग गया है तो उसको छुड़ाना भी है। इसलिए जिद्दी रंगों को त्वचा से हटाने के लिए कुछ उपाय अपनाया जाता है। मगर रंगों को हटाने के चक्कर में कई लोग अपनी त्वचा को रूखा-बेजान कर देते हैं। इससे त्वचा से रंगत गायब हो जाती है।

चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों पर रंग लगने के बाद उनको छुड़ाते वक्त हमें कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे आप अपनी त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए साफ कर सकते हैं। अगर आप त्वचा से रंग छुड़ा रहे हैं तो इन बातों को जरूर याद रखें-

त्वचा को रगड़े नहीं

त्वचा से रंग को छुड़ाने के लिए रगड़ना जरूरी है। कुछ लोग अधिक समय तक तेजी से रगड़ते हैं। उनको लगता है कि ऐसा करने से रंग जल्दी निकल जाएगा। मगर ऐसा नहीं होता। रंग को एकाएक निकालना संभव नहीं। इसलिए जिद्दी रंगों को निकालने के लिए अपनी त्वचा को बुरी तरह से ना रगड़ें।

सीधे नींबू का रस ना लगाएं
नींबू के रस से भी कई लोग रंगों को निकालते हैं। ये एक प्रकार का देसी उपाय बताया जाता है। मगर आपको कभी भी नींबू का रस सीधे तौर पर स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। इससे स्किन को नुकसान पहुंचता है। इसलिए नींबू का उपयोग कभी भी इस तरह से ना करें।

कपड़ा धोने वाला साबुन ना लगाएं
कई लोग कपड़ा धोने वाले साबुन से रंग को साफ करने लगते हैं। हालांकि, इससे रंग त्वचा से निकलता है। मगर साबुन का केमिकल त्वचा को रूखा और बेजान बना देता है। उसके केमिकल नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए कपड़ा साफ करने वाले साबुन का उपयोग ना करें।

(डिस्क्लेमर- उपरोक्त जानकारी सिर्फ जागरूकता के लिए है। इंडिया टीवी डिजिटल इसको लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है। अगर आपको रंगों से एलर्जी हो तो तुरंत स्किन एक्सपर्ट या किसी डॉक्टर से मिलें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल