1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मी के मौसम में हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहिए?

गर्मी के मौसम में हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहिए?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 23, 2026 01:03 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 01:03 pm IST

गर्मी में पॉल्यूशन और पसीने की वजह से बाल का हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में हेयर वॉश करने के लिए लोग रोजाना शैंपू करते हैं। लेकिन एक सवाल जो लोगों के मन में रहता है वो है कि हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहिए। चलिए जानते हैं।

गर्मी के मौसम में हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहिए?- India TV Hindi
गर्मी के मौसम में हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहिए? Image Source : MAGNIFIC

गर्मी के मौसम में सिर्फ स्किन को ही नहीं बल्कि बालों को भी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। दरअसल गर्मी के मौसम में पसीना, धूल-मिट्टी और सीबम ज्यादा निकलता है, जिससे बाल जल्दी चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं। ऐसे में बाल को साफ करने के लिए कुछ लोग रोजाना हेयर वॉश करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि रोजाना हेयर वॉश करने बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में एक सवाल जो कई लोगों के मन में रहता है वो है हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहिए। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी के मौसम में कितनी बार बाल धोना चाहिए। 

1. ऑयली स्कैल्प के लिए

अगर आप ऑयली स्कैल्प से परेशान रहचते हैं तो हफ्ते में 3 से 4 बार बाल धो सकते हैं। ऑयली स्कैल्प का मतलब है कि आपके बाल धोने के एक ही दिन बाद चिपचिपे हो जाते हैं। यह समस्या पसीने के कारण होती है। अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है तो सादे पानी से सिर धो लें। रोज केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करने से बालों का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। 

2. नॉर्मल स्कैल्प के लिए
अगर आपके बाल न तो बहुत ज्यादा ऑयली हैं और न ही बहुत ड्राई, तो आप हफ्ते में 2 से 3 बार शैंपू कर सकते हैं। इससे बालों की चमक बनी रहेगी और गंदगी भी साफ हो जाएगी।

3. ड्राई स्कैल्प के लिए
अगर आपके बाल घुंघराले हैं या ड्राई है, तो गर्मियों में आपके बाल ज्यादा ऑयली नहीं होंगे। ऐसे में आप हफ्ते में 1 से 2 बार ही शैंपू कर सकते हैं। ज्यादा शैंपू करने से बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई हो सकते हैं। वहीं धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। 

गर्मियों में बाल धोते समय इन बातों का रखें ध्यान
गर्मियों में गर्म पानी से बाल बिल्कुल न धोएं। इससे स्कैल्प और ज्यादा ड्राई हो जाता है और बाल टूटने लगते हैं। हमेशा ठंडे या नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। गर्मियों में पसीने की वजह से बार-बार बाल धोने पड़ते हैं, इसलिए केमिकल वाले शैंपू की जगह किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। हर्बल शैंपू भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल