1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा की तरह ग्लोइंग त्वचा, तो अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन, डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया आसान घरेलू तरीका

पाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा की तरह ग्लोइंग त्वचा, तो अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन, डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया आसान घरेलू तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 22, 2026 02:34 pm IST,  Updated : Jun 22, 2026 02:34 pm IST

प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। वो अपनी एक्टिंग के अलावा खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी की दमकती त्वचा के राज के बारे में बताया है। चलिए जानते हैं प्रियंका की ग्लो करती स्किन का राज क्या है।

पाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा की तरह ग्लोइंग त्वचा- India TV Hindi
पाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा की तरह ग्लोइंग त्वचा Image Source : PRIYANKA CHOPRA/INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा की तरह बेदाग और ग्लोइंग त्वचा पाना कई लोगों की चाहत होती है। प्रियंका अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। प्रियंका महंगे स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स पर नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों पर बहुत भरोसा करती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी स्किन की देखभाल के लिए देसी नुस्खे अपनाती हैं। जिन्हें आप भी आसानी से अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं। फैंस उनकी ग्लो करती त्वचा का राज जानना चाहते हैं। ऐसे में अब उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया है कि उनकी दमकती त्वचा का राज क्या है। उन्होंने बताया है कि प्रियंका स्किन की देखभाल के लिए आसान घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। वो अपनी स्किन की देखभाल के लिए आसान घरेलू उबटन का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं उबटन बनाने का तरीका। 

उबटन बनाने के लिए सामग्री

  • दो चम्मच बेसन
  • एक चम्मच मलाई
  • एक चम्मच दही
  • एक चुटकी हल्दी
  • जरूरत के अनुसार ठंडा दूध

उबटन बनाने का तरीका

इस उबटन को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच मलाई, एक चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी और ठंडा दूध डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसमें मौजूद बेसन गंदगी हटाने में मदद करता है। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को ब्राइट बनाता है जबकि मलाई स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। वहीं हल्दी के एंटीसेप्टिक गुणों पिंपल्स और सूजन को कम करने में मदद करती है। 

लगाने का तरीका
सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे सूखने दे, जब ये सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा रगड़कर न धोएं, इससे चेहरा छिल सकता है। 

किन बातों का रखें ध्यान
फेयर स्किन वाले लोग इसमें हल्दी की मात्रा को कम रखें। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें, इससे चेहरे पर सुनहैरा ग्लो आएगा। इस उबटन का इस्तेमाल करने से चेहरा साफ होता है साथ ही स्किन मुलायम भी होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल