1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय खोजने वाले अपनाएं ये 3 नानी के नुस्खे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय खोजने वाले अपनाएं ये 3 नानी के नुस्खे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 03, 2023 07:37 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 07:37 pm IST

1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय अक्सर लोग गूगल पर खोजते रहते हैं। ऐसे में ये कुछ नेचुरल उपाय तेजी से आपके काम आ सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

 how_to_get_rid_of_pimples_overnight - India TV Hindi
how_to_get_rid_of_pimples_overnight Image Source : FREEPIK

1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय को गूगल पर सर्च करने वाले लाखों लोग हैं। हालांकि, कई बार ये संभव नहीं लगता है लेकिन, कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जो कि आपके काम आ सकते हैं। जी हां, पुराने समय में दादी-नानी के कुछ ऐसे उपाय रहे हैं जो कि रात भर में पिंपल्स के बैक्टीरिया को मार देता है और इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये पिंपल्स में होने वाले सूजन में भी कमी लाता है जिससे एक के बाद एक पिंपल्स न हो। इसके अलावा ये घरेलू उपाय (How to remove pimples overnight at home) आपके काम आ सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

पिंपल हटाने का घरेलू उपाय-Tips to get rid of pimples overnight in hindi

1. पिंपल पर लगाएं टी ट्री ऑयल-Tea tree oil for pimples

पिंपल पर टी ट्री ऑयल लगाना आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, ये उस बैक्टीरिया को मार सकता है जिसकी वजह से पिंपल्स होते हैं। इसके अलावा ये पिंपल्स  के कारण होने वाले सूजन को कम करने में मददगार है। साथ ही टी ट्री ऑयल की खास बात यह है कि ये दाग-धब्बों को भी हल्का करता है जिससे एक रात के अंदर आप एक्ने से छुटकारा पा सकते हैं।

1 चम्मच घी गठिया के मरीजों के लिए हो सकता है वरदान, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

2. लौंग पीस कर लगा लें-Clove for pimples

लौंग पीस कर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स से आराम मिलता है। दरअसल, लौंग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि पिंपल्स को कम करने में मददगार।  साथ ही ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण से भी भरपूर है जो कि पिंपल को कम करने में मददगार है। तो, रात में लौंग को पीस लें और इसमें थोड़ा सा ठंडा तेल मिला कर पिंपल पर लगा लें।

cloves_benefits
Image Source : FREEPIKcloves_benefits

नाखून के पास की चमड़ी निकलने से होता है भयंकर दर्द, इन नुस्खों से पा सकते हैं इस तकलीफ से छुटकारा

3. पुदीने का पत्ता पीस कर लगाएं-Mint leaves for pimples

पुदीने का पत्ता सूजन को कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से पिंपल्स काफी हद तक कम होते देखे गए हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि पिंपल की सूजन को कम करता है और इसे कम करने में मदद करता है। इसके लिए पुदीने के पत्ते को पीस लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल