1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शरीर में बढ़ा लें ये 1 चीज फिर नहीं होगी सफेद बालों की समस्या, जानें क्या करें?

शरीर में बढ़ा लें ये 1 चीज फिर नहीं होगी सफेद बालों की समस्या, जानें क्या करें?

 Published : Jan 21, 2024 03:27 pm IST,  Updated : Jan 21, 2024 03:27 pm IST

सफेद बालों को कैसे रोकें, इस बारे में बहुत से लोग सोचते रहते हैं। जबकि अगर आप इस 1 चीज के बारे में जान लें तो पूरी तरह से इस समस्या से बच सकते हैं और आपके बाल सफेद भी नहीं होंगे।

how to increase melanin production- India TV Hindi
how to increase melanin production Image Source : SOCIAL

आजकल बहुत से लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। लोग तरह-तरह के रंग और मेहंदी बालों में लगाते हैं ताकि बाल काले हो जाएं। लेकिन बालों को काला करने के लिए मेलेनिन बढ़ाने की जरूरत (melanin production in hair) है न कि बालों को रंगने की। दरअसल, मेलेनिन की कमी की वजह से बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बालों की रंगत बढ़ाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं जो कि बालों के लिए कारगर तरीके से काम करते हैं। ये मेलेनिन बढ़ाते हैं और बालों की रंगत में सुधार लाते हैं। तो, जानते हैं मेलानिन को कैसे बढ़ाएं।

मेलानिन को कैसे बढ़ाएं-How to increase melanin production

1. इन विटामिन का सेवन करें

आपके बालों में मेलेनिन उत्पादन बढ़ाने के लिए विटामिन ए, सी और बी12 सबसे जरूरी विटामिन है। ये बालों को अंदर से काला करते हैं और इनकी रंगत सुधारते हैं। तो, इन कारणों से आपको मेलेनिन बढ़ाने के लिए विटामिन ए से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। साथ ही विटामिन सी से भरपूर खट्टे फूड्स खाएं। ये अंदर से बालों की रंगत में सुधार लाते हैं। 

स्किन के लिए टोनिक है बादाम का तेल, मसाज करने से झुर्रियां और डार्क सर्कल हो जाएंगे दूर

2. खाएं ये फूड्स

संतरे, अंगूर, अनानास जैसे फूड्स का सेवन मेलेनिन उत्पादन बढ़ाने में मददगार है। ये विटामिन सी फूड शरीर में मेलेनिन को ट्रिगर करते हैं और इनकी रंगत सुधारने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये फूड ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं। इसके अलावा ये उन तमाम कारणों में कमी लाते हैं जिसकी वजह से बाल सफेद होते हैं। 

आंखों से वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने का आसान तरीका, इन चीजों का करें इस्तेमाल

 

3. बालों में लगाएं ये चीजें

आंवला और भृंगराज बालों की रंगत में सुधार ला सकते हैं। तो, आपको करना ये है कि आंवला पाउडर बनाकर रख लें और इसमें भृंगराज का पानी मिला लें। फिर इसे बालों में लगाएं। ये बालों को काला करने के साथ इसकी रंगत सुधारने में मददगार है। साथ ही ये मेलानिन प्रोडक्शन को कम करता है जिससे बाल हमेशा काले रहते हैं। तो, इन बातों का ख्याल रखें और बालों को काला करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल