1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर ऐसे इस्तेमाल करें केले के छिलके, खिलखिला उठेगी आपकी डल स्किन

चेहरे पर ऐसे इस्तेमाल करें केले के छिलके, खिलखिला उठेगी आपकी डल स्किन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 07, 2024 10:38 pm IST,  Updated : Jul 07, 2024 10:38 pm IST

अगर आप भी अपनी स्किन के खोए हुए निखार को वापस लाना चाहते हैं तो आपको केले के छिलकों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे...

Banana peels for skin- India TV Hindi
Banana peels for skin Image Source : FREEPIK

क्या आप भी केला खाकर केले के छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। अगर हां, तो आपको बता दें कि केले के छिलके आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आप केले के छिलकों की मदद से अपने चेहरे के निखार को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं केले के छिलके की मदद से आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए केले के छिलकों को इस्तेमाल करने के कुछ बेहद आसान तरीकों के बारे में जानते हैं।

केले के छिलकों को यूज करने का तरीका

सबसे पहले केले को छीलकर केले के छिलकों को अलग कर लीजिए। अब आपको केले के छिलके को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से रगड़ना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप लगभग 10 मिनट तक केले के छिलके को अपने फेस पर रब कर सकते हैं। अब आप ठंडे पानी से फेस वॉश कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख सकते हैं।

दही-शहद के साथ भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आप चाहें तो केले के छिलके के अंदर के हिस्से को मैश भी कर सकते हैं। अब दही, शहद और मैश्ड केले के छिलके को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। स्किन ग्लो के लिए इस मिक्सचर को अपने चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाकर मुंह धो लें। आंखों के नीचे पैदा होने वाले डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आपको केले के छिलके के अंदर के हिस्से को अपनी आंखों के नीचे लगाना है। 10 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगाए रखने के बाद आप मुंह धो सकते हैं। 

दूर होंगी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स

हफ्ते में दो बार केले के छिलके को इस तरह से अपनी स्किन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह से केले के छिलकों को यूज कर आप अपने चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बों और पिंपल्स को भी अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, केले के छिलकों का इस्तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्ट करके देखना नहीं भूलना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल