1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. खो गया है निखार और काला पड़ गया है आपका चेहरा, तो स्किन केयर रूटीन में इस तरह से शामिल करें टमाटर का रस

खो गया है निखार और काला पड़ गया है आपका चेहरा, तो स्किन केयर रूटीन में इस तरह से शामिल करें टमाटर का रस

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 28, 2024 11:48 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 11:48 pm IST

क्या आप जानते हैं कि टमाटर आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकता है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टमाटर के रस की मदद से आप अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पा सकते हैं।

How to use tomatoes for skin?- India TV Hindi
How to use tomatoes for skin? Image Source : FREEPIK

अगर आपको भी यही लगता है कि टमाटर सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। आपको बता दें कि टमाटर को त्वचा के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टमाटर की मदद से आपको स्किन से जुड़ी कुछ समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए टमाटर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें टमाटर?

टमाटर के रस में पाए जाने वाले नेचुरल ब्लीचिंग गुण, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आप टमाटर के रस को अपनी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको टमाटर को काटकर इसका रस निकाल लेना है। आप एक हफ्ते में लगभग दो से तीन बार टमाटर के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका

टमाटर के रस को कॉटन बॉल की मदद से अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 10-15 मिनट तक टमाटर के रस को अपने फेस पर लगाए रखें। ठंडे पानी से मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। हालांकि, टमाटर के रस को पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

अगर आप अपने चेहरे पर मौजूद कालेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इस तरह से टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टैनिंग हटाने के साथ-साथ टमाटर आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा टमाटर में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन पर पैदा हुए जिद्दी दाग-धब्बों को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 

साबूदाने से घर पर ऐसे बनाएं फेस पैक, ज्यादा पैसे खर्च किए बिना मिल जाएगा पार्लर जैसा निखार

पाना चाहते हैं लंबे-घने बाल, तो हेयर केयर रूटीन में जरूर फॉलो करें ये टिप्स, महीने भर में दिखने लगेगा असर

पाना चाहते हैं सोने जैसा निखार, तो रात में सोने से पहले फॉलो कर लें ये स्किन केयर रूटीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल