1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना चाहते हैं चमकदार और निखरी त्वचा तो डाइट में शामिल करें ये सीड्स

पाना चाहते हैं चमकदार और निखरी त्वचा तो डाइट में शामिल करें ये सीड्स

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 10, 2026 09:24 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 09:24 pm IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव की वजह से चेहरे की चमक कम होने लगी है। ऐसे में खोई हुई चमक को वापस पाने के लिए लोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ सीड्स को डाइट में शामिल कर आप ग्लोइंग और चमकदार त्वचा पा सकते हैं।

निखरी त्वचा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये सीड्स - India TV Hindi
निखरी त्वचा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये सीड्स Image Source : MAGNIFIC

जब भी बात चमकदार और निखरी त्वचा पाने की होती है तो लोग क्रीम, पाउडर, सीरम और फेस पैक जैसी चीजों के इस्तेमाल के पीछे भागते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि स्किन को ग्लोइंग और रेडिएंट बनाने में आपकी डाइट भी अहम रोल प्ले करती है। अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें तो आप खोई हुई चमक वापस पा सकते हैं। आयुर्वेद का मानना है कि सही पोषण से त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाया जा सकता है। इसमें सुपरफूड्स यानी सीड्स बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे सीड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे डाइट में शामिल कर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। 

1. चिया सीड्स

चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। यह त्वचा को ड्राई होने से बचाते हैं और नमी को बरकरार रखते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से सूजन, रेडनेस को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे फाइन लाइन्स की समस्या दूर होती है। 

2. अलसी के बीज 
अलसी के बीजों में 'अल्फा-लिनोलेनिक एसिड' पाया जाता है। यह त्वचा की ड्राईनेस को खत्म कर उसे नेचुरली मॉइस्चराइज करता है। अगर आप मुंहासों से परेशान हैं, तो अलसी के बीज आपके शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे त्वचा साफ होती है।

3. कद्दू के बीज
कद्दू के बीजों में भरपूर मात्रा में जिंक और विटामिन ई होता है। जिंक स्किन सेल्स के निर्माण में मदद करता है और कोलेजन के लेवल को बढ़ाता है। इससे त्वचा में कसाव आता है और दाग-धब्बे कम होते हैं।

4. सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज विटामिन ई का यह एक बेहतरीन स्रोत हैं। विटामिन E त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। यह एक नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करके पिगमेंटेशन और टैनिंग को कम करने में मददगार है।

5. तिल के बीज
तिल के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसमें एक प्राकृतिक ग्लो लाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल