1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मानसून में स्किन को रखना है हेल्दी, तो घर पर बनाएं ये फेस पैक, खिल उठेगी त्वचा

मानसून में स्किन को रखना है हेल्दी, तो घर पर बनाएं ये फेस पैक, खिल उठेगी त्वचा

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jul 22, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Jul 22, 2026 12:33 pm IST

मानसून में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में इस मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। यहां हम कुछ नेचुरल फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन को हेल्दी रख सकते हैं।

मानसून में स्किन को रखना है हेल्दी, तो घर पर बनाएं ये फेस पैक, खिल उठेगी त्वचा - India TV Hindi
मानसून में स्किन को रखना है हेल्दी, तो घर पर बनाएं ये फेस पैक, खिल उठेगी त्वचा Image Source : MAGNIFIC

मानसून का मौसम भीषण गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन अपने साथ नमी और उमस भी लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा अक्सर चिपचिपी, बेजान हो जाती है। इसके साथ ही इस मौसम में चेहरे पर मुंहासें भी निकलने लगते हैं। चेहरे की खोई हुई चमक को बरकरार रखने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि घर पर बने नेचुरल फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। ये चेहरे को गहराई से पोषण देकर उसे निखार सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने का तरीका। 

1. नीम और हल्दी का एंटी-बैक्टीरियल पैक

मानसून में बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में नीम और हल्दी का फेस पैक इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए नीम की पत्तियों का पेस्ट,हल्दी पाउडर और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। नीम पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है और हल्दी त्वचा की रंगत निखारती है।

2. बेसन, दही और नींबू का पैक
ऑयली और चिपचिपी स्किन के लिए यह फेस पैक वरदान साबित हो सकता है। फेस पैक तैयार करने के लिए बेसन (2 चम्मच), ताजा दही (1 चम्मच) और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें। बेसन चेहरे से एक्सट्रा ऑयल को सोखता है, दही त्वचा को हाइड्रेट रखता है और नींबू दाग-धब्बों को हल्का करता है।

3. खीरा और एलोवेरा का पैक
उमस के कारण होने वाली जलन और रैशेज को शांत करने के लिए आप खीरा और एलोवेरा जेल का फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कद्दूकस किया खीरा और फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे फ्रिज में  10 मिनट के लिए ठंडा होने रख दें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। ये फेस पैक स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल